भारतीय फ़ैशन इंडस्ट्री में दिग्गज फ़ैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा वो नाम है जिसकी म्यूज बनना हर किसी के दिली इच्छा होती है । हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने सिंगापुर में अपने समर कलेक्शन को लॉंच किया । मनीष ने अपने 'समर काउचर 2018' को पेश करने के लिए इंडस्ट्री के दो ऐसे लो्गों को चुना, जिन्हें इससे पहले एक साथ कभी नहीं देखा गया । हमेशा की तरह इस बार भी मनीष के नए कलेक्शन को पेश करने के लिए उनकी पसंदीदा करीना कपूर खान साथ आई वहीं अमृता अरोड़ा और कार्तिक आर्यन ने भी मनीष के लिए रैंप वॉक किया ।

इस शो के शो स्टोपर बनी करीना कपूर खान के लुक पर हर किसी की नजर टिक गई । तैमुर अली खान की मम्मी करीना कपूर खान का सेक्सी अवतार हमेशा से ही चर्चा का विषय रहता है । वहीं इस शो की एक और खासियत रहे कार्तिक आर्यन, जिसने अपने स्टाइलिश अवतार से महफ़िल में समां बांध दिया । कार्तिक का डैपर लुक हर किसी को भा गया । हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सोनू की टीटू की स्वीटी से सफ़लता के शिखर पर पहुंचे कार्तिक पहली बार करीना के साथ रैप पर नजर आए और उनके लिए पल काफ़ी अहम रहा । सिंगापुर में जहां करीना के ग्लैमरस अवतार ने कहर बरपा दिया वहीं कार्तिक के डैपर लुक ने महफ़िल में चार चांद लगा दिया ।

करीना कपूर खान के ग्लैमरस अंदाज के साथ कार्तिक आर्यन के डैपर लुक ने मिलाई ताल

करीना कपूर खान - ग्लैमर की मूरत !

मनीष के लेटेस्ट कलेक्शन के कूल शेड के आईवरी कलर की ड्रेस में करीना कपूर ने रैंप पर आग लगा दी । करीना का ग्लैमरस अंदाज रैंप पर खूब सुर्खियां बटोर ले गया ।

करीना कपूर खान के ग्लैमरस अंदाज के साथ कार्तिक आर्यन के डैपर लुक ने मिलाई ताल

स्किम्पी ब्लाउज और भरा हुए लहंगे के साथ करीना ने काफ़ी रॉयल और क्लासी अंदाज में रैंप वॉक किया ।

चमकदार पलके, बहुत ही करीने से सजी आंखे, हाईलाइटेड चीकबोंस, ब्लश्ड गाल और हल्की लिपस्टिक ने करीना के लुक को बहुत ही सौम्यता दी । पीछे बंधे हुए बाल करीना के लुक को और ज्यादा चार चांद लगा रहे थे ।

कार्तिक आर्यन - हमेशा की तरह कूल और डैपर !

करीना कपूर खान के ग्लैमरस अंदाज के साथ कार्तिक आर्यन के डैपर लुक ने मिलाई ताल

कार्तिक ने इस मौके पर काले रंग़ के बंद गला ड्रेस पहना जिस पर फ़ूलों की कढ़ाई हो रही थी और ग्रे कलर के पेंट पर काले रंग के कढ़ाई वाले लोफ़र्स को पहना । अपने आत्मविश्वास और ह्ल्की दाढ़ी से कार्तिक ने रैम्प अपने स्टाइलिश अंदाज से कहर बरपा दिया ।

बॉलीवुड हंगामा स्टाइल टेक - करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन खान

करीना कपूर खान के ग्लैमरस अंदाज के साथ कार्तिक आर्यन के डैपर लुक ने मिलाई ताल

मनीष मल्होत्रा का जादू एक बार फ़िर चल गया और करीना व कार्तिक का आकर्षक अंदाज सिर चढ़कर बोलने लगा ।

स्टाइल मंत्र– करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन

करीना कपूर खान के ग्लैमरस अंदाज के साथ कार्तिक आर्यन के डैपर लुक ने मिलाई ताल

करीना कपूर ने बहुत ही शानदार तरीके से अपने खूबसूरती को पेश किया और एक खूबसूरत सेक्सी दुलहन के रूप में खुद को पेश किया । वहीं कार्तिक का लुक निश्चितरूप से समसामयिक दुल्हे के रूप में सभी का दिल जीत लिया और अपने क्लासी एलीमेंट से खुद को बहुत ही स्टाइल के साथ पेश किया ।

यह भी पढ़ें :

फ़िल्मों की बात करें तो, करीना जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी कर रही है । रिया कपूर की फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में करीना, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तस्लानिया के साथ नजर आएंगी । इस फ़िल्म में करीना के अपोजिट सुमित व्यास नजर आएंगे । यह फ़िल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वहीं दूसरी तरफ़, कार्तिक हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में सोनू के किरदार में नजर आए थे । इस फ़िल्म से उन्हें खूब सराहना मिल रही है ।