बॉलीवुड के मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान तीन दशकों के अपने शानदार करियर में बॉलीवुड और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक ट्रेंडसेटर और अग्रणी रहे हैं । आमिर खान को इंडियन सिनेमा में 35 साल पूरे हो चुके हैं । आमिर न सिर्फ दर्शकों के लिए बेहतर कंटेंट लेकर सामने आए बल्कि नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स भी खूब बनाए और तोड़े हैं । आमिर की 4 फ़िल्मों ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 3327.72 करोड़ रू की कमाई की है ।

बॉक्स ऑफिस पर चला आमिर खान का जादू
द गोल्डेन सेंचुरी- गजनी

2008 में रिलीज़ हुई गजनी की रिलीज के साथ भारतीय सिनेमा का बॉक्स ऑफिस परिदृश्य हमेशा के लिए बदल गया । तमिल फिल्म की ये हिंदी रीमेक भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इतिहास की पहली फिल्म बन गई । और तभी से यह बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया पैमाना बन गया । गजनी ने भारत में कुल 158.33 करोड़ रू की कमाई की वहीं विदेश में 30.86 करोड़ रू की कमाई की । इस तरह गजनी ने दुनियाभर में कुल 189.19 करोड़ रू की कमाई करने में कामयाब हुई ।
द डबल सेंचुरी- 3 इडियट्स

2009 में राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स के साथ डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एक्टर बन कर आमिर ने एक बार फिर खुद को बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट साबित किया । दिलचस्प बात यह है कि आमिर एकमात्र ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने ब्लॉकबस्टर के साथ दूसरी बार 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर एक नया स्टैंडर्ड सेट किया । 3 इडियट्स ने भारत में ग्रॉस 281.88 करोड़ रू की कमाई की वहीं ओवरसीज़ मार्केट में 118.73 करोड़ रू की कमाई की । इस तरह 3 इडियट्स ने दुनियाभर में कुल 400.61 करोड़ रू की कमाई करने में कामयाब हुई ।
पी.के की ट्रिपल सेंचुरी

राजकुमार हिरानी की पीके की उल्लेखनीय सफलता के साथ आमिर की भारी लोकप्रियता और जोरदार स्टार पावर अपने पीक पर पहुंच गई । 2014 में, आमिर 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंटर करने वाले पहले स्टार बने । आमिर स्टारर पीके ने भारत में ग्रॉस 473.33 करोड़ रू की कमाई की और ओवरसीज़ मार्केट में ग्रॉस 296.56 करोड़ रू की कमाई । इस तरह फ़िल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 769.89 करोड़ रू रहा ।
वर्ल्ड वाइड 1968.03 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्म – दंगल

2016 में, आमिर ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया और नितेश तिवारी की दंगल के साथ ऑल-टाइम ग्रॉसर दिया। इस फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अपने देश में कमाई से कहीं अधिक कमाई करके रिकॉर्ड बनाए । दंगल के साथ, आमिर ने कुछ ऐसा हासिल किया जो पहले कभी नहीं किया गया था, जिससे चीन भारतीय फिल्मों के लिए एक संभावित बाजार के रूप में खुल गया । दंगल ने जहां भारत में ग्रॉस 538.03 करोड़ रू की कमाई कि वहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1430 करोड़ रू की कमाई की । नतीजतन फ़िल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1968.03 करोड़ रू रहा ।
















