दीवाली के दौरान अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद, अब सलमान खान कैटरीना कैफ़ के साथ अपनी फ़िल्म टाइगर जिंदा है, के गाने की शूटिंग के लिए ग्रीस रवाना हो गए है । फ़िल्म की कास्ट और क्रू इन दिनों ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन में इस फ़िल्म के गाने की शूटिंग कर रही है ।

सोमवार के दिन, हमने आपको कैटरीना कैफ़ के कुछ लीक हुए फ़ोटो दिखलाए थे जिसमें वह ग्रीस में फ़िल्म टाइगर जिंदा है के लिए एक गाने की शूटिंग करती हुई नजर आ रही है । और उसी शाम को सलमान और कैटरीना दोनों ने ग्रीस की बहुत ही खूबसूरत लोकेशन के साथ अपने गोल्डन मोमेंट को अपने फ़ैंस के साथ शेयर किया । शूट से कैटरीना ने सलमान खान के साथ एक सेल्फ़ी शेयर की और इसे पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा, “#Drama …….the calm before the storm.” वहीं दूसरी तस्वीर में सलमान पोज देते हुए नजर आ रहे है और उनके पीछे समंदर भी दिखाई दे रहा है ।

सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म टाइगर जिंदा है, कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म एक था टाइगर, का सीक्वल है । यशराज फ़िल्मस की टाइगर जिंदा है को इस बार अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया गया है । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।