बॉलीवुड के एक्शन स्टार कहे जाने वाले टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बागी 4 का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज हो गया है। बागी 4 के साथ मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले रही हैं। हरनाज अपनी पहली हिंदी फिल्म बागी 4 में, एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आयेंगी ।

बागी 4 के गाने ‘गुजारा’ में टाइगर श्राफ और हरनाज़ संधू की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

टाइगर श्राफ और हरनाज़ संधू की रोमांटिक केमिस्ट्री

जोश बरार की आवाज़ में दिल छू लेने वाला गाना ‘गुजारा’ रोमांस, समर्पण और मोहब्बत का असली रंग बिखेरता है। बागी 4 के टीज़र में दर्शक हरनाज़ की दमदार मौजूदगी देख चुके हैं, लेकिन गुज़ारा ने उनकी पर्सनैलिटी का बिल्कुल नया रूप दिखाया है।

गाने के विज़ुअल्स में इनकी केमिस्ट्री अलग ही लेवल पर नज़र आती है—कभी बाइक पर धुंए से निकलते हुए दमदार अंदाज़ में, तो कभी दुआओं में भीगे नर्म पल, मस्तीभरे घरेलू सीन और किनारे पर खिलखिलाती हंसी।

बागी 4 के टीज़र में दर्शक हरनाज़ की दमदार और अट्रैक्टिव मौजूदगी देख चुके हैं, लेकिन गुज़ारा ने उनकी पर्सनैलिटी का बिल्कुल नया रूप दिखाया – कोमल, नारीसुलभ और रोमांटिक। इस गाने में वो एक मासूमियत और नज़ाकत लेकर आती हैं जो उनके पहले के फायरब्रांड लुक से बिलकुल अलग है। इससे साफ झलकता है कि फिल्म में हरनाज़ कई परतें खोलेंगी।

साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी, और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित बागी 4 में टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ संधू और संजय दत्त नज़र आएंगे। धमाकेदार एक्शन, ज़बरदस्त ड्रामा और खून-खराबे से भरी टक्कर के साथ यह फिल्म 5 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।