साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म वॉर के बाद अब टाइगर श्रॉफ अपनी एक एक्शन फ़्रैंचाइजी बागी की तीसरी किश्त बागी 3 की शूटिंग में जुट गए है । इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे और विजय वर्मा नजर आएंगे । वॉर में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को देख अब इस फ़िल्म में उनके एक्शन का लेवल और हाई रखने की मेकर्स ने पूरी तैयारी की है ।

बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के खतरनाक एक्शन की मिली झलक, निर्माता-निर्देशक संग टाइगर का दिखा इंटेस एक्शन लुक

 

बागी 3 में टाइगर श्रॉफ दिखाएंगे खतरनाक एक्शन सीन

एक्शन से भरी इस रोमांचक फ़िल्म की शूटिंग अब सर्बिया में शुरू हो चुकी है । यहां फ़िल्म के खतरनाक एक्शन सीन को फ़िल्माया जा रहा है । सर्बिया का शूटिंग शेड्यूल सबसे लंबा शूटिंग शेड्यूल माना रहा है । हाल ही में वर्धा नाडियाडवाला ने एक फ़ोटो पोस्ट किया है जिसमें टाइगर के साथ फ़िल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान नजर आ रहे है ।

बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के खतरनाक एक्शन की मिली झलक, निर्माता-निर्देशक संग टाइगर का दिखा इंटेस एक्शन लुक

इससे पहले टाइगर ने भी एक फ़ोटो पोस्ट किया था जिसमें वह स्लीवलेस जैकेट पहने हुए अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं । टाइगर ने अपनी स्लीवलेस जैकेट को कार्गो पैंट के साथ पेयरअप किया है । सनग्लासेस लगाए टाइगर काफी हैंडसम लग रहे हैं । फोटो देखकर कहा जा सकता है कि बागी 3 में टाइगर का किरदार उनकी इस लुक की तरह इंटेस होगा । अपनी इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए टाइगर ने लिखा, 'एक्शन डे 2.'

यह भी पढ़ें : Baaghi 3: वॉर के एक्शन को देख बागी 3 के लिए टाइगर श्रॉफ का एक्शन लेवल और हाई होगा

साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म बागी 3 को अहमद खान द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । यह फ़िल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

View this post on Instagram

#baaghi3 #actionday2

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on