एक्शन और डांसिंग में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अब टाइगर श्रॉफ ने अपनी सिंगिंग स्किल्स को भी दिखाया है । हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने गायिकी में अपना डेब्यू किया । टाइगर श्रॉफ ने 'अनबिलिवेबल' गाने के साथ एक गायक के रूप में अपना डेब्यू किया है । इस गाने का मोशन पोस्टर आज रिलीज हो गया है जिसने सभी को प्रत्याशित कर दिया है । टाइगर ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ।

टाइगर श्रॉफ ने लॉकडाउन के दौरान इस गाने को बनाया
मोशन पोस्टर में टाइगर अपने बैकग्राउंड में एक आकर्षक धुन के साथ मंच पर माइक थामे हुए नज़र आ रहे हैं । गीत 'अनबिलिवेबल' को अभिनेता द्वारा लॉकडाउन के दौरान बनाया गया है क्योंकि यह लॉकडाउन कुछ नया खोजने का समय रहा है । बिग बैंग म्यूजिक के साथ सहयोग करते हुए, टाइगर ने इस ट्रैक को पेश किया है- #YouAreUnbelievable
इस ट्रैक को डी जी मायने और अवितेश द्वारा बेहद खूबसूरती से लिखा गया है जिसे टाइगर ने अपनी आवाज़ दी है । पुनीत मल्होत्रा ने इस गाने का निर्देशन किया है, परेश ने कोरियोग्राफी की है और संथा डीओपी हैं । 'अनबिलिवेबल' बिग बैंग म्यूजिक द्वारा निर्मित है जिसमें टाइगर पहली बार अपनी ही धुन पर नाचते और गाते हुए दिखाई देंगे । गाने का टीजर जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा ।
















