किसी का भाई किसी की जान के बाद सलमान खान अपनी अगली मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 को पूरा करने में बिजी है । टाइगर 3 में एक बार फ़िर सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आएंगे । जिसकी झलक फ़िल्म के सेट से लीक हुए वीडियो में देखने को मिल गई है । हाल ही में टाइगर 3 के शूटिंग लोकेशन से एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें सलमान छत का सीन शूट करते दिख रहे हैं ।

टाइगर 3 के सेट से लीक हुआ सलमान खान का रूफटॉप एक्शन सीन ; ऑल ब्लैक आउटफ़िट में टाइगर लुक हुआ वायरल

टाइगर 3 के सेट से लीक हुआ सलमान खान का रूफटॉप स्टंट

इस लीक हुए वीडियो में सलमान छत से कूदते-फांदते हुए नजर आ रहे हैं । ब्लैक आउटफिट में सलमान एक छत से दूसरे छत के बीच तख्तों पर चलकर जा रहे हैं । इस दौरान उनके साथ कई लोग मौजूद है । सलमान के फैन्स उन्हें इस अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है ये कई महीने पहले का है ।

इस पहले भी टाइगर 3 का एक वीडियो शूटिंग सेट से लीक हुआ था जिसमें सलमान के साथ शाहरुख खान भी पठान लुक में अपने कैमियो की शूटिंग करते हुए नजर आए ।

स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर की फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त साल 2023 की दीवाली पर रिलीज होने वाली है । टाइगर 3 में सलमान और कैटरीना कैफ़ स्पाई एजेंट हैं तो इमरान हाशमी खूंखार विलेन के रूप में नजर आएंगे । वहीं शाहरुख खान पठान के रूप में स्पाई यूनिवर्स को कंप्लीट करते हुए कैमियो करते हुए नजर आएंगे । मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 यशराज फ़िल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ।