बाहुबली गाथा के मुख्य अभिनेता प्रभास बाहुबली फ़िल्म से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं । बाहुबली फ़िल्म से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले वाले प्रभास का विशालकाल शरीर सौम्य सी मुस्कान लोगों के जेहन में घर कर गई है । लेकिन क्या आपको पता है कि बाहुबली से पहले प्रभास कैसे दिखते थे, आइए हम आपको बताते हैं:_

 

प्रभास का असली नाम प्रभास राजु उप्पलपाटि है लेकिन वो प्रभास नाम से प्रसिद्ध हैं । प्रभास का फैमिली बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री से ही है उनके पिता फिल्म डायरेक्टर यू सूर्यनारायण राजू हैं और वो तेलुगु एक्टर उप्नापति कृष्णम राजू के भतीजे हैं । आपको बता दें कि अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले प्रभास कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वो बिजनेस करना चाहते थे, लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया । प्रभास ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में तेलगू फिल्म ‘ईश्वर’ से की थी । प्रभास ने अब तक 19 फ़िल्में की हैं । प्रभास को टॉलीवुड का आमिर खान कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि आमिर की तरह प्रभास भी साल में एक ही फ़िल्म करते है ।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में बाहुबली का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है और इस फ़िल्म को करने के दौरान प्रभास ने कोई भी फ़िल्म साइन नहीं की । प्रभास से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये है कि प्रभास ने अजय देवगन अभिनीत प्रभु देवा की फिल्म एक्शन जैक्सन में कैमियो किया था । बाहुबली फ़िल्म ने प्रभास को अंतर्रष्ट्रीय स्तर पर भी एक खासी पहचान दिलाई है । बैंकॉक स्थित प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में 'बाहुबली' प्रभास का मोम का पुतला लगाया गया है । प्रभास साउथ के ऐसे पहले सुपरस्टार हैं, जिनका मोम का पुतला दुनिया के इस प्रसिद्ध म्यूजियम में लगा है।

 

बाहुबली: द कॉन्क्लूज़न (2017) के लिए प्रभास ने अपना बॉडी ट्रांसफ़ोरमेशन किया था यानि बाहुबली के लिए प्रभास ने अपना वजन घटाया और बढाया था । जिसके लिए उन्हें 2010 के मिस्टर वर्ल्ड लक्ष्मन रेड्डी ने ट्रेनिंग दी थी । बाहुबली फ़िल्म के लिए प्रभास ने प्रभास ने ना सिर्फ अपना 100 प्रतिशत दिया कि बल्कि इस फिल्म के लिए अपनी शादी को भी पोस्टपोन कर दिया । बाहुबली भारत में बनाई गई अब तक की सबसे महंगी फिल्म है, साथ ही सबसे कमाऊ फ़िल्म भी बन गई है।