अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित, मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर के साथ अभिषेक बच्चन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है । अमेजॉन ओरिजिनल ब्रीद: इन टू द शैडोज़ की पिछले हफ्ते हुई लॉंच डेट की घोषणा के बाद, अमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज़ से अभिषेक बच्चन का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है । यह वेब सीरिज 10 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी ।

अभिषेक बच्चन का ये शो अमेजॉन प्राइम पर होगा रिलीज
यह क्राइम थ्रिलर अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है जिसके साथ बॉलीवुड के चहिते अभिनेता अभिषेक अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है । इस श्रृंखला में अमित साध एक बार फिर सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका दोहराते हुए दिखाई देंगे । 10 जुलाई, 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार, अमेजॉन ओरिजिनल में लोकप्रिय कलाकार निथ्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं । बहुप्रतीक्षित अमेजॉन ओरिजिनल सीरीज़ दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी ।
इस सीरीज़ में अभिषेक का फर्स्ट लुक एक डार्क और इंटेंस मिजाज को दर्शाता है, जहाँ वह एक गुमशुदा बच्चे के पोस्टर पर एक गहन लुक साझा करते हुए नज़र आ रहे हैं । अपने इस पहले लुक में, अभिषेक रहस्यपूर्ण और प्रभावशाली दिखाई दे रहे है।
पहले लुक के बारे में करते हुए, अभिनेता अभिषेक बच्चन कहते है, “अमेजॉन ओरिजिनल ब्रीद: इन टू द शैडोज़' के साथ मेरा डिजिटल ऑन-स्क्रीन डेब्यू करने का रोमांच हाल ही में पिछले शुक्रवार को की गई घोषणा के साथ अधिक बढ़ गया है । शो की लॉन्च तारीख की घोषणा के बाद से मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने नए दर्शकों से जुड़ने के लिए लगातार विकसित होने के मेरे विश्वास को बढ़ावा दिया है । मैं अपनी पहली डिजिटल श्रृंखला लॉन्च के लिए खुश हूं जो रोमांचक, शैली-परिभाषित कंटेंट का एक आदर्श उदाहरण है जिसे हम अब अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं । मैं निश्चित रूप से आने वाले दिनों की प्रतीक्षा कर रहा हूं क्योंकि हम धीरे-धीरे दुनियां के सामने ब्रीद: इन टू द शैडोज़ का खुलासा कर रहे है ।”
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित व निर्मित है और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित है । शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है । शो का ट्रेलर 1 जुलाई 2020 के दिन लॉन्च किया जाएगा ।
ब्रीद: इन टू द शैडोज़ प्राइम वीडियो कैटलॉग में हॉलीवुड और बॉलीवुड के हजारों टीवी शो और फिल्मों में शामिल होने के लिए तैयार है ।
















