religion

आमिर खान को हाल ही में ईद के शुभ अवसर पर जश्न मनाते देखा गया और आमिर ने इस खास दिन पर मीडिया के साथ बातचीत करने के लिए समय निकाला ।  आमिर, सुल्तान में सलमान के शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करने से अपने आपको रोक नहीं पाए, और जमकर सलमान की तारीफ़ की । इसके बाद उनसे आतंकवाद पर उनकी राय जानने के बारे में भी सवाल-जवाब किए गए ।

जैसे की कुछ समय पहले आमिर अपनी 'असहिष्णुता' वाली टिप्पणी पर बहुत ट्रोल हुए, इसलिए इस बार आमिर खान ने बहुत ही शांति के साथ संभलते हुए जवाब दिया की , उनको नहीं लगता कि आतंकवाद का कोई भी मजहब होता है । प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान आमिर खान ने कहा, वो लोग जो आतंकवाद फ़ैलाते हैं और वो लोग जो यह अपराध करते हैं, उनका धर्म के साथ कोई लेना देना नहीं है,  ऐसा मुझे लगता है । जो लोग जो मारते (या किसी को नुकसान पहुंचाते) है, वह किसी भी धर्म का हिस्सा नहीं हो सकते है ,कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितना इस तथ्य पर जोर देते हैं कि वे ये सब धर्म या मजहब के लिए कर रहे हैं क्योकि, यदि वे वास्तव में एक विशेष धर्म का पालन करते हैं तो वे प्रेम का प्रसार करेंगे , जैसा की हर धर्म के उपदेश में निहित होता है ।  आमिर विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक पर प्रतिबंध लगाने की बात पर टिप्पणी करने से बचे ।

ढाका में हाल ही में आतंकवादी हमले सहित, दुनिया के विभिन्न भागों में आतंकवादी हमलों की संख्या में वृद्धि के साथ, कई मशहूर हस्तियों दुनिया में आतंकवाद के बढ़ते खतरे के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सामने आईं ।