पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया जितना अपनी एक्टिंग से उतना ही अपनी डांसिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं । चाहे वो रजनीकांत-स्टारर 'जेलर' का 'कावाला' हो या 'अरनमनई 4' का 'अचाचो', तमन्ना भाटिया ने अपने डांस मूव्स से डांस फ्लोर पर हमेशा ही धमाल मचाया है । और अब एक बार फिर तमना भाटिया डांस फ्लोर पर उतर आई हैंहॉरर कॉमेडी ड्रामा स्त्री 2 में तमन्ना अपने किलर डांस मूव्स दिखाती हुई नज़र आ रही हैं ।   

 स्त्री 2 के गाने ‘आज की रात’ में तमन्ना भाटिया ने दिखाए अपने सिजलिंग डांस मूव्स ; हॉरर-कॉमेडी में लगाया ग्लैमर का तड़का

स्त्री 2 से तमन्ना भाटिया का गाना आउट

मेकर्स ने फिल्म का पहला गानाआज की रातरिलीज़ किया है, जिसमें तमन्ना अपने शानदार डांस मूव्स से फिल्म की हॉटनेस को बढ़ाती नजर आ रही हैं । इस गाने को मधुबंती बागची ने गाया है और इसे डायनैमिक जोड़ी सचिन-जिगर ने कम्पोज किया है । विजय गांगुली की अविश्वसनीय कोरियोग्राफी के साथ, यह सिज़लिंग ट्रैक अचाचो गाने की शानदार सफलता के बाद साल का डांस एंथम बनने की ओर अग्रसर है । 

इस गाने ने स्त्री 2 को लेकर चर्चा बढ़ा दी है, जो 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म, जिसमें राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और अन्य कलाकार हैं, इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इस बीच, तमन्ना के फैंस एक्ट्रेस को 'ओडेला 2', 'वेदा' और ओटीटी प्रोजेक्ट 'डेयरिंग पार्टनर्स' के साथ कई आगामी रिलीज में देखने की उम्मीद कर सकते हैं।<