बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और दहाड़ एक्टर विजय वर्मा की काफ़ी लंबे समय से डेटिंग की खबरें आ रहीं थी लेकिन दोनों ने कभी अपनी इस सीक्रेट रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया । जबकि दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते थे । लेकिन अब लंबी चुप्पी के बाद फ़ाइनली तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग अपनी रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है ।

विजय वर्मा को डेट कर रही हैं तमन्ना भाटिया
तमन्ना और विजय वर्मा की मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई और दोनों का ये साथ में पहला प्रोजेक्ट था । तमन्ना ने विजय वर्मा संग अपने रिश्ते को एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया साथ ही बताया की वह विजय वर्मा के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं और अब वो उनके हैप्पी प्लेस बन चुके हैं । तमन्ना ने फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई किसी की तरफ सिर्फ इसलिए अट्रैक्ट हो जाता है क्योंकि वो उसका को-स्टार है । मैंने अपने करियर में कई लोगों के साथ काम किया है । ये एक पर्सनल फीलिंग होती है । हमारे बीच जो भी हुआ वो इसका नतीजा तो बिल्कुल नहीं है ।”
तमन्ना से जब पूछा गया कि क्या लस्ट स्टोरीज 2 की शूटिंग के वक्त दोनों नजदीक आए ? जवाब में तमन्ना कहती हैं, “हां, ये सच है । वे एक ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मेरा रिश्ता बहुत नेचुरल है । उनके आने से मैं सुरक्षित महसूस करती हूं । जिन महिलाओं ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ हासिल किया है, वो ये सोचने लगती हैं कि आपको हर चीज के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है । यहां महिलाओं को अपने लाइफ पार्टनर को समझने के लिए काफी कुछ प्रयत्न करना पड़ता है । मेरे साथ चीजें अलग हैं, मेरी दुनिया अलग है। वे (विजय ) एक ऐसे शख्स हैं जो मेरी दुनिया को बखूबी समझते हैं ।”
तमन्ना ने आगे कहा, “इंडिया में एक दिक्कत ये भी है कि एक लड़की को पार्टनर के लिए अपनी पूरी जिंदगी बदल देनी पड़ती है । आपको उस आदमी के लिए बहुत सारे जतन करने पड़ते हैं। लेकिन वह (विजय वर्मा) ऐसे नहीं है। वह पूरी तरह से मेरी जिंदगी और चीजों को समझते हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी मैं गहराई के साथ परवाह करती हूं । वह मेरी खुशी का ठिकाना बन चुके हैं यानी हैप्पी प्लेस हैं ।”
















