एक विवाह ऐसा भी, सिम्बा और हैप्पी न्यू ईयर जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर सोनू सूद कई वर्षों से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं । सोनू सूद, जो कोरोनाकाल से ज़रूरतमंद लोगों की लगातार मदद करते आ रहे हैं, एक बार फिर वास्तविक जीवन में अपने फ़ैंस का दिल जीत लिया है । इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म फतेह की शूटिंग में बिजी सोनू सूद साथ ही एमटीवी रोडीज़ का 19वां सीजन भी होस्ट कर रहे हैं । और इसमें से एक प्रतियोगी को सोनू ने अपनी फ़िल्म फतेह में रोल ऑफर किया है ।

सोनू सूद ने फिल्म फतेह में रोल ऑफर किया
एमटीवी रोडीज़ के 19वें सीजन के ऑडिशन्स के दौरान ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश से आये एक काँटेस्टेन्ट शुभम, जो सुन नहीं सकता, ने अपने दृढ़ता और समर्पण से सोनू को खूब प्रभावित किया है । इसके चलते सोनू सूद ने अपने होम प्रोडक्शन फ़िल्म फतेह में शुभम, को एक रोल ऑफर किया है । ऐसा करके सोनू ने उसका सपना पूरा कर दिया है ।
रोडीज़ पर अपने सख्त और अनुशासित व्यक्तित्व के बावजूद सोनू ने शो पर अपना दयालु भाव भी प्रकट किया है । एक्टर कई समय से शो से जुड़े हैं और अब तो वह 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं । वह ऑडियंस को अपने स्टाइल और हुनर से खूब एंटरटेन कर रहे हैं ।
इस यंगस्टर ने अपनी विशेष जरूरतों के नाते सोनू का दिल अपनी ईमानदारी से जीत लिया । और सोनू ने उनके एक्टर बनने की इच्छा को भी पूरा कर दिया । सोनू समाज और दुनिया की उन्नति के लिए ऐसे ही कई अवसर प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।
















