साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी 22 अगस्त को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं । इस खास दिन पर उन्हें सेलिब्रिटी के साथ-साथ फ़ैंस से भी बर्थडे विशेज मिल रही है । चिरंजीवी के जन्मदिन पर उनकी अपने बेटे राम चरण के साथ स्पेशल बॉन्डिंग हमेशा चर्चा बटोरती है । चिरंजीवी और राम चरण की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें पिता पुत्र के बीच के प्यारभरे रिश्ते को दर्शाती है ।

चिरंजीवी और राम चरण की बॉन्डिंग
चिरंजीवी और राम चरण की मेगा जोड़ी को देश की सबसे सफल जोड़ी में से एक माना जाता है । जहां पिता ने विरासत का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं बेटा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि और प्रशंसा अर्जित करके विरासत को आगे ले जा रहा है ।

रियल लाइफ़ में ही नहीं बल्कि रील लाइफ़ में भी चिरंजीवी और राम चरण की बॉन्डिंग कमाल की है । राम चरण और चिरंजीवी एक साथ फ़िल्म आचार्य में नजर आए थे । यह फ़िल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई थी ।

वर्क फ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी जल्द ही फिल्म गॉडफादर में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है । इस फिल्म सलमान खान भी स्पेशल रोल में नजर आएंगे । यह फिल्म 5 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी ।























