सैयारा फ़ेम फ़हीम अब्दुल्ला, जिन्हें हाल ही में भूषण कुमार और टी-सीरीज़ ने साइन किया है, लेकर आए हैं ‘बिछड़ना’ — एक ऐसा गाना जो प्यार की नमी और टूटने की तीव्रता को पूरी ईमानदारी से सामने रखता है। हार्ड रॉक की तीव्रता और गहरे भावों से भरपूर, फ़हीम अब्दुल्ला की यह कंपोज़िशन बेहद कच्ची, तेज़ और निजी है — हर सुर, हर शब्द दिल में उतरता है। यह वही संगीत है जो आपको आख़िरी नोट तक बाँधे रखता है।

सैयारा फ़ेम फ़हीम अब्दुल्ला के साथ टी-सीरीज़ और भूषण कुमार ने पेश किया एक दर्दभरा गाना ‘बिछड़ना’

टी-सीरीज़ और भूषण कुमार प्रस्तुत करते हैं ‘बिछड़ना’

ट्रू मेकर्स द्वारा निर्देशित, इसका म्यूज़िक वीडियो दो जन्मों की प्रेम कहानी दिखाता है — एक ऐसा सफ़र जो आपको भीतर से हिला देता है। आदिल ज़फ़र ख़ान और रीम शेख़ की जोड़ी टूटते हुए रिश्ते की टीस को शानदार तरीके से बयां करती है।

फ़हीम अब्दुल्ला कहते हैं, “बिछड़ना एक बेहद अस्थिर और भावनात्मक दौर से निकली धुन है। यह एक ही जाम में बन गई, और मुझे तब ही समझ आ गया कि यह गाना अब रोका नहीं जा सकता। भूषण सर और टी-सीरीज़ का शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने इसे पूरी आज़ादी दी।”

अमीर अमीर द्वारा लिखे गए बोल ज़ख़्मों को कुरेदते हैं — उन जज़्बातों को उजागर करते हैं जो अक्सर दबे रह जाते हैं।

‘बिछड़ना’ अब टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल और सभी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।