आपसी सहमती के बाद हुए तलाके के बाद ॠतिक रोशन और सुजैन खान अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं । जहां ॠतिक रोशन निन दिनों 32 वर्षीय सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में है वहीं सुजैन खान भी टीवी एक्टर अली गोनी के बड़े भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं । शुरूआत में अपनी रिलेशनशिप को छुपाकर रखने वाले ॠतिक रोशन कल एयरपोर्ट पर अपनी स्पेशल फ़्रेंड सबा आज़ाद का हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए । वहीं सुजैन खान भी अपने बॉयफ़्रेंड अर्सलान गोनी के साथ ठीक उसी अंदाज में हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं । चारों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । असल में बीती रात ऋतिक और सुजैन अपने-अपने नए पार्टनर के साथ गोवा में पार्टी करने पहुंचे थे ।

ॠतिक रोशन और सुजैन खान की पार्टी
ऋतिक अपनी नई दोस्त सबा आजाद के साथ और सुजैन खान अपने नए दोस्त अर्स्लान गोनी के साथ गोवा में ही पार्टी कर रहे थे । इस पार्टी की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है । इन चारों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं । पार्टी की कुछ तस्वीरें सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं ।

पार्टी की इन तस्वीरें में ऋतिक जहां ब्लैक टीशर्ट में और सबा पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं । वहीं सुजैन सिल्क ब्लैक ड्रेस में और उनके बॉयफ्रेंड अर्स्लान गोनी प्रिंटेट शर्ट में नजर आ रहे हैं ।
इस पार्टी में ॠतिक, सबा, सुजैन और अर्सलान के अलावा बॉलीवुड के कई और लोग भी नजर आ रहे हैं जिसमें शामि हैं-फराह खान अली, जायद खान, निर्देशक अभिषेक कपूर और अन्य ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो ॠतिक इन दिनों अपनी आगामी गैंगस्टर ड्रामा विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक की शूटिंग में बिजी है । इस फ़िल्म में ॠतिक वेधा के लुक में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में ॠतिक के साथ सैफ़ अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगे । ॠतिक और सैफ़ की यह फ़िल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी । इसके बाद ॠतिक अपनी दूसरी फ़िल्म फ़ाइटर की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे ।
















