माननीय मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में अपने पोते के साथ दीपावली की खरीदारी की। मुख्यमंत्री ने एक आम नागरिक की तरह खुद बाजार जाकर उत्साहपूर्वक खरीदारी कर अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया ।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की सादगी ने जीता दिल
स्थानीय विक्रेताओं से दीये समेत विभिन्न वस्तुएँ खरीदकर उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को प्रोत्साहन दिया। साथ ही, फेरीवालों से बातचीत कर माननीय मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

माननीय मुख्यमंत्री की सादगी से स्थानीय लोग प्रभावित हुए। “CM यानी कॉमन मैन” इस उक्ति को श्री भूपेन्द्रभाई ने अपनी सादगी से एक बार फिर सिद्ध किया है।

















