ज़ी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म कैनेडी ने ग्लोबल ऑडियंस को इम्प्रेस करने के बाद अब देश में भी अपना जलवा दिखाया है। सनी लियोनी की प्रशंसित फिल्म, कैनेडी का 2023 मुंबई एकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज (एमएएमआई) फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर हुआ, जिसने दर्शकों और आलोचकों को समान रूप से प्रभावित किया । दरसअल अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म हाल ही में मुंबई में आयोजित मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 में दिखाई गई और जहां ऑडियंस ने स्टैंडिंग ओवेशन और तालियों के साथ फिल्म को स्वागत किया। मनोरंजक कहानी, जो एक कम नींद मिलने वाले पुलिस अधिकारी की यात्रा को ट्रैक करती है, जो मोक्ष की राह में अलग-अलग परिस्थितियों से लड़ता है, ने आइकोनिक मंच पर दर्शकों पर अपना खूब जादू बिखेरा है, जिसने फिल्म को अपने नाम पर एक और पहचान दिलाई है।

अनुराग कश्यप की सनी लियोनी स्टारर कैनेडी को मामी फ़िल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

सनी लियोनी की कैनेडी का मामी में प्रीमियर

इस साल मई में कान्स फिल्म फेस्टिवल की मिडनाइट स्क्रीनिंग में अपने प्रीमियर के बाद से, कैनेडी ने दुनियाभर के कई फिल्म फेस्टिवल्स में प्रशंसा हासिल की है। सनी लियोनी ने फ़िल्म में फीमेल लीड चार्ली, जबकि राहुल भट्ट ने मेल लीड कैनेडी की भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। इवेंट में सनी लियोनी की मौजूदगी ने उत्साह बढ़ा दिया और उनके फैंस को उन्हें एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिला।

MAMI में फिल्म का डेब्यू भारतीय सिनेमा के लगातार बदलते परिदृश्य में इसकी क्षमता और भूमिका को उजागर करती है। इसके अलावा, अब एक्ट्रेस कोटेशन गैंग के साथ तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने की कगार पर हैं । फ़िल्म में वह प्रसिद्ध अभिनेताओं जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी ।

फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोन बतौर लीड नजर आए हैं और दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। वहीं एक के बाद एक, ये फिल्म अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी छाप छोड़ रही है। फिल्म 2023 कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई और फिर 2023 सिडनी फिल्म फेस्टिवल में और फिर बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन की गई, जहां दर्शकों द्वारा इसे बेहद पसंद किया गया। और अब जब फिल्म MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 में पहुंची तो इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला है, जो इसकी सफलता को दर्शाता है। ऐसे में इस अमेजिंग  प्रतिक्रिया से अभिभूत होकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ऑडियंस के प्रति अपना आभार जाहिर किया और बताया कि यह कहानी कैसे और कहां पैदा हुई थी। इस दौरान मंच पर निर्देशक के साथ-साथ राहुल भट्ट, सनी लियोनी और टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Sunny-Feature-1

कैनेडी के लिए दर्शकों का उत्साह स्क्रीनिंग से पहले ही खूब देखने को मिला क्योंकि महज दो मिनट के अंदर ही फिल्म की सभी 2000 उपलब्ध सीटें बिक गईं। यह सचमुच एक उदाहरण है कि कैसे कम बजट और बड़े स्टार के बिना ही ये फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को जीत रही है। इसने वास्तव में सिनेमा में इसकी रिलीज के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।

कैनेडी अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित हैं, जिसमें राहुल भट्ट और सनी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ और गुड बैड फिल्म्स के रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया हैं। फिल्म के डीओपी सिल्वेस्टर फोंसेका हैं। फिल्म का म्यूजिक आमिर अजीज और बॉयब्लैंक के साथ आशीष नरूला ने तैयार किया है। वहीं फिल्म की एडिटिंग तान्या छाबड़िया और दीपक कटार ने की हैं। फिल्म का साउंड डिजाइन कुणाल शर्मा और डॉ. अक्षय इंदिकर ने किया हैं।