बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय का जादू चलाने वाले अभिनेता सनी देओल अब अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लॉंच करने के लिए पूरी तरह से तैयार है । सनी देओल अपने निर्देशन में बनी फ़िल्म पल पल दिल के पास से ही अपने बेटे करण देओल का बॉलीवुड कर रहे है । जहां एक तरफ़ सनी अपने बेटे करण के बॉलीवुड डेब्यू से उत्साहित भी हैं वहीं नर्वस भी है । यकीनन करण देओल ने बॉलीवुड में आने से पहले अपने घर के दिग्गजों जैसे दादा धर्मेंद्र, पापा सनी देओल से एक्टिंग के गुर तो जरूर सीखें होंगे लेकिन यहां एक ऐसी चीज है जिसे सनी अपने बेटे करण से नहीं चाहते है ।

Untitled

 

सनी देओल चाहते हैं कि करण देओल सिर्फ़ ऑरिजनल फ़िल्में करें

दरअसल, सनी बिल्कुल नहीं चाहते कि करण उनकी किसी भी फ़िल्म के रीमेक का हिस्सा बनें । इस बारे में बात करते हुए सनी ने कहा कि, वो अपने बेटे को ऐसे (रीमेक) किसी रोल में बिल्कुल भी नहीं देखना चाहेंगे । फिल्में ऐसे वक्त में बनाई गई थीं, जो आज के वक्त और माहौल से बिल्कुल अलग था । लोग आज भी उन्हें उन किरदारों और फिल्मों के लिए याद करते हैं । लेकिन अगर उन्हीं फिल्मों का रीमेक किसी और ऐक्टर के साथ आज के माहौल में ढालकर बनाया जाएगा तो उससे न्याय कर पाना मुश्किल होगा ।

यह भी पढ़ें : सनी देओल को गदर भारत-पाक की तरह नहीं बल्कि स्टार वॉर्स की तरह लगती है

सनी चाहते हैं कि उनका बेटा सिर्फ़ ऑरिजनल फ़िल्म्स ही करे । करण के बॉलीवुड डेब्यू के लिए सनी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । सनी के निर्देशन में बनी पल पल दिल के पास में करण के साथ सहर बाम्बा भी लीड रोल में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।