बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में देने वाले नेशनल अवॉर्ड विनर आयुष्मान खुराना इस हफ़्ते सिनेमाघरों में अपनी आगामी फ़िल्म ड्रीम गर्ल के साथ पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है । आयुष्मान खुराना अपनी फ़िल्म ड्रिम गर्ल के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इसलिए वह हाल ही में कपिल शर्मा के शो, द कपिल शर्मा में पहुंचे । आयुष्मान ने कपिल शर्मा के शो में अपनी फ़िल्म से और अपने से जुड़ी कई दिलचस्प बातें की ।

कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो को अपने लिए 'लकी' मानते हैं आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना के लिए लकी साबित हुआ है कपिल शर्मा शो

शो के दौरान आयुष्मान ने खुलासा किया कि वह कपिल के शो, द कपिल शर्मा शो और कपिल को अपने लिए लकी मानते है । इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वे पिछली बार शो में फिल्म अंधाधुन का प्रमोशन करने के लिए आए थे । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी । इसके अलावा उन्हें फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था ।

इसी के साथ आयुष्मान ने कपिल की तारीफ़ करते हुए यह भी कहा कि कपिल भी अपनी कॉमेडी से आसानी से इंटरनेशनल अवॉर्ड तो जीत सकते हैं ।

ड्रीम गर्ल की बात करें तो इस फ़िल्म में आयुष्मान के अलावा इस फ़िल्म में नुसरत भरूचा ही लीड रोल में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में iर्लीज होगी ।