कपिल शर्मा ने किस किसको प्यार करूं में अपनी लाजवाब कॉमेडी और शादी के हंगामे से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। अब वे लौट आए हैं किस किसको प्यार करूं 2 के साथ, और इस बार, तीन नहीं बल्कि चार-चार शादियाँ होंगी!

हनी सिंह की एनर्जी और कपिल शर्मा के पंजाबी स्वैग से भरा किस किसको प्यार करूं 2 का गाना ‘फुर्र’ 14 नवंबर को होगा रिलीज ; टीजर आउट

हनी सिंह और कपिल शर्मा के डांस मूव्स

फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर से पहले, मेकर्स ने रिलीज़ किया है फिल्म का पहला गाना फुर्र का टीज़र एक जोशीला डांस ट्रैक जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। हनी सिंह की एनर्जी और कपिल शर्मा के पंजाबी स्वैग के साथ, फुर्र इस सीज़न का अगला बड़ा पार्टी एंथम बनने जा रहा है!

अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित, किस किसको प्यार करूं 2 का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया है। फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।