कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूँ 2 ने अपने दिलचस्प मोशन पोस्टर्स के साथ पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, जिसमें चार शादियाँ और चार गुना मस्ती का इशारा है। क्या कपिल इस हलचल को संभाल पाएंगे या फिर किसी और मज़ेदार उलझन में फँस जाएंगे? किसी भी स्थिति में, हँसी की गारंटी है। आगे आने वाले मज़े के लिए मंच तैयार करते हुए, मेकर्स ने एक नहीं बल्कि दो बड़े एलान किए हैं।

दे दे प्यार दे 2 के साथ कपिल शर्मा की फ़िल्म का ट्रेलर
पहले पेश है हनी सिंह का हाई-एनर्जी पार्टी एंथम, जिसमें कपिल शर्मा रैपर-सिंगर के साथ अपने पूरे पंजाबी अवतार में स्टेप्स मिलाते नजर आएंगे। यह गाना 13 नवंबर 2025 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगा और किस किसको प्यार करूँ 2 की मस्ती भरी दुनिया को दर्शकों तक पहुँचाने का वादा करता है।
जैसे ही दर्शक इस धमाकेदार गीत पर थिरकेंगे, मेकर्स के पास एक और सरप्राइज है। फिल्म का ट्रेलर 14 नवंबर 2025 से सिनेमाघरों में दे दे प्यार दे 2 के साथ विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे फिल्म देखने वालों को इसकी डिजिटल रिलीज़ से पहले खास झलक देखने को मिलेगी।
किस किसको प्यार करूँ 2 शादियों और हंसी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन साबित होने वाला है, जिसमें कपिल का किरदार अब एक बहुसांस्कृतिक विवाहिक उलझन में फँसा हुआ है!
अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित, किस किसको प्यार करूँ 2 का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मुस्तान ने वेनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास-मुस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है। साल का यह फ़ैमिली एंटरटेनर 12 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर हिट होने जा रहा है।
















