sultandhoom31

निर्देशक अली अब्बास जफ़र की सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म सुल्तान को रिलीज हुए तीन हफ़्ते से ज्यादा हो गए  लेकिन अभी भी ये फ़िल्म थिएटर में धमाल मचा रही है । ये फ़िल्म साल 2016 की सबसे बहुप्रतीक्षित, बहुचर्चित और उच्च प्रत्याशित फ़िल्मों में से एक थी साथ ही  बहुत जल्द ये फ़िल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म भी बन गई । जहां एक तरफ़ फ़िल्म ने कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़े हैं वहीं दूसरी तरफ़ ये फ़िल्म अभी भी अपना जादू बिखेर रही है । सुल्तान के इस जादू को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये फ़िल्म निकट भविष्य में किसी न किसी रिकॉर्ड को जरूर तोड़ेगी यानी सुल्तान आमिर खान अभिनीत धूम  3 के भी पार चली जाएगी । गौरतलब है कि धूम  3 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है ।

आमिर खान अभिनीत पीके, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी उसकी कुल कमाई 769 करोड़ रु थी, अगली फ़िल्म जो कमाई के पायदान पर दूसरे नंबर पर है वो थी निर्देशक कबीर खान की सलमान खान अभिनीत फ़िल्म बजरंगी भाईजान जिसने विश्व स्तर पर 629 करोड़ रु की कमाई की थी । और कमाई के मामले में तीसरी फ़िल्म है धूम 3, जिसने दुनिया भर में सकल संग्रह में 584.58 रुपए  (घरेलू 398.52 करोड़ रु, + अंतर्राष्ट्रीय 186.06 करोड़ रु) की कमाई की । हालांकि, सुल्तान, जिसने अब तक 573 करोड़ रुपए (घरेलू  416 करोड़ रु + अंतर्राष्ट्रीय  157 करोड़ रु) की कमाई की है , बहुत जल्द धूम 3 के पार पहुंच जाएगी ।

सुल्तान अभी भी सिनेमाघरों में काफ़ी कम शो में चल रही है , ये फ़िल्म अभी तक धन जुटाने की श्रेणी में हैं  । यदि सब कुछ उम्मीद के मुताबिक रहा तो संभावना है कि सुल्तान तीसरी सबसे ज्यादा दुनियाभर में धन कमाने वाली फ़िल्म बन सकती है ।