ranhoos01

अभी कुछ ही दिन पहले, वेव सिनेमा ने घोषणा की थी कि वे बहुत जल्द अपनी महत्वाकांक्षी फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे जिसे राजकुमार संतोषी निर्देशित करेंगे । सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित इस फ़िल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार निभाएंगे ।

यहां पेश है 36 वें सिखों के एक सैन्य कमांडर की भूमिका निभाते रणदीप हुड्डा , जो फ़िल्म में हवेलीदार ईशर सिंह का किरदार अदा कर रहे हैं, की पहली तस्वीर । फ़िल्म की कहानी 12 सितंबर 1897 को हुए सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है, जब 10 हजार अफगानियों को 21 सिक्खों ने धूल चटाई थी ।  ये ऐतिहासिक युद्द  36वीं सिख रेजीमेंट के 21 सैनिकों ने सारगढ़ी किले को बचाने के लिए 10,000 अफगान और ओराकजई कबायलियों के बीच हुआ था । इस युद्द का प्रतिनिधित्व हवेलीदार ईशर सिंह द्दारा किया गया था और ये युद्द इतिहास के सबसे महानतम युद्धों में शामिल है । यह लड़ाई भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान, अतुलनीय साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है और इसलिए उन वीर 21 सैनिकों को सम्मान देते हुए प्रत्येक वर्ष 12 सितंबर को सारागढ़ी दिवस मनाया जाता है ।  वेब सिनेमा के सीईओ राहुल मित्रा, ने हाल ही में खुलासा किया की रणदीप ने इस रोल के लिए और किरदार की मांग के अनुसार तलवार बाजी और विंटेज बंदूकों के साथ निशाने बाजी के कौशल को सीखने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी । एक सैन्य कमांडर की भूमिका को निभाने के लिए अपने शरीर को मजबूत करने के लिए रणदीप को शारीरिक प्रशिक्षण से भी गुजरना पड़ा ।

दिलचस्प बात ये है कि अजय देवगन ने कुछ समय पहले सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित एक फ़िल्म की घोषणा की थी जिसका नाम था सन्स ऑफ़ सरदार । सारागढ़ी नाम की फ़िल्म का पहला लुक पोस्टर कुछ दिन पहले जारी हुआ था । और अब इस फ़िल्म का एक नया लुक सामने आया है जिसमें रणदीप हुड्डा का तेज से भरे अवतार नजर आ रहा है । जिसे देखकर लगता है कि बॉलीवुड इस वीर लड़ाई के दो संस्करणों को देखने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।