शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में आने से पहले ही स्टार बन चुकी हैं । हालांकि उन्होंने अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है । बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली स्टारकिड सुहाना खान सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है । न्यूयॉर्क में फिल्मों की पढ़ाई कर रही सुहाना खान एक बार फ़िर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं । आर्यन खान ड्रग केस के बाद कुछ वक्त के लिए सुहाना ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी लेकिन अब उन्होंने एक बार फ़िर अपनी स्टनिंग वापसी की है ।

सुहाना खान का ग्लैम लुक
सुहाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की जिसमें सुहाना बेहद स्टनिंग लग रही हैं । काउल नेक के साथ प्रिंटेड साटन स्लिप-ऑन ड्रेस में नजर आ रही सुहाना रिलैक्स मूड में दिखाई दे रही हैं । ग्लैम मेकअप के साथ सुहाना का ये लुक उनके फ़ैंस को काफ़ी पसंद आ रहा है ।
सुहाना के इस लुक पर उनकी बेस्टी अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई ।
बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं । सुहाना के पापा शाहरुख खान ने पहले ही ये साफ़ कर दिया है कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह बॉलीवुड में कदम रखेंग़ी ।
















