कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए लगाये गए लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों का शहरों से पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा है । लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर अपने घरों को जाने के लिए कभी पैदल, कभी साईकिल पर तो कभी अपने घरों का सफर सड़कों पर पैदल चलकर तय करना पड़ रहा है । और ऐसे ही कुछ प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उठाया है । सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 10 बसों का इंतजाम किया है । सोनू सूद कोरोना संकट की घड़ी में इन प्रवासी मजदूरों के लिए रियल हीरो साबित हो रहे हैं ।

सोनू सूद हर संभव मदद कर रहे हैं
सरकार और प्रशासन से मंजूरी लेने के बाद सोनू लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं । गरीब मजदूरों को उनके गांव और घर पहुंचाने के लिए सोनू ने स्पेशल बस सर्विस शुरू की है । वे हर रोज ना जाने कितने मजदूरों को मुफ्त में घर पहुंचा रहे हैं । आलम ये है कि सोनू का ये नेक काम इतना लोकप्रिय हो गया है कि लोग सोनू ने ट्विटर के माध्यम से भी मदद की गुहार लगा रहे है । और सोनू भी इन सभी लोगों की मदद, जवाब देकर और उन तक मदद पहुंचा कर रहे हैं ।
हाल ही में एक शख्स ने सोनू से मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट कर कहा, “ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव सर." इस पर सोनू ने इस शख्स को जवाब देते हुए लिखा, "पैदल क्यों जाओगे दोस्त?? नम्बर भेजो.” सोनू की इस नेकदिली पर सोशल मीडिया खूब प्यार बरसा रही है ।
पैदल क्यों जाओगे दोस्त?? नम्बर भेजो। https://t.co/48vflmw4DA
— sonu sood (@SonuSood) May 22, 2020
कोरोना संकट के इस दौर में सोनू किसी मसीहा से कम साबित नहीं हो रहे हैं । संकट की इस घड़ी में सोनू ने न केवल शहरों से पलायन कर रहे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा लिया है बल्कि कई अलग-अलग तरीके से मदद की है । अपने होटल को डॉक्टर्स के लिए खोलने से लेकर गरीबों को खाना देने और मजदूरों को उनके घर पहुंचाने तक सबकुछ सोनू दिल खोल कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए शुरू की बस सर्विस
सोनू के नेकदिल काम से खुश होकर सोशल मीडिया यूजर्स अपने रियल हीरो को अपने अंदाज में सैल्यूट कर रहे हैं । सोशल मीडिया यूजर्स सोनू को एक बेमिसाल इंसान और असली हीरो बता रहे हैं ।
Vo parson apne ghar darbhanga jaa raha hai. Details bhej dena. Jaldi se❣️ https://t.co/yaQD7vX6oy
— sonu sood (@SonuSood) May 22, 2020
Do share buddy. Will try my best ✌️ https://t.co/pfPVwc3XKt
— sonu sood (@SonuSood) May 22, 2020
Will find a way Tom morning. Pls remind me. https://t.co/LKkpCpcc0v
— sonu sood (@SonuSood) May 22, 2020
Will be done bhai. Will sleep for sometime. Remind me tomorrow without fail. Have a long day tomorrow. Good night n God bless ❣️ https://t.co/PaReDXpzEB
— sonu sood (@SonuSood) May 22, 2020
भाई कुछ क्या.. सब कुछ हो सकता है। उसके लिए उपका डिटेल्ज़ भेजने का कष्ट करना पड़ेगा ❣️ https://t.co/AlB7L8byDP
— sonu sood (@SonuSood) May 23, 2020
परसों माँ की गोद mein सोएगा मेरे भई। सामान बांध। ❣️ https://t.co/tKD68JLUK2
— sonu sood (@SonuSood) May 23, 2020
















