पंजाब इन दिनों दशकों की सबसे भयानक बाढ़ आपदा से जूझ रहा है। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए स्वयं पंजाब पहुँचे हैं और इसमें उनकी बहन मालविका भी उनका पूरा साथ दे रही है । पंजाब में ग्राउंड पर जाकर मदद करने पर सोनू सूद ने कहा, “पंजाब मेरा घर है और यह एक बड़ी आपदा से गुजर रहा है। लोगों की मदद करना मेरी ज़िम्मेदारी है। मेरी बहन मेरी गैरमौजूदगी में ग्राउंड पर रही हैं, वो लोगों से उनकी ज़रूरतें पूछकर हर संभव तरीके से मदद कर रही हैं।”

बाढ़ से जूझ रहे पंजाब में मदद के लिए ख़ुद ग्राउंड पर उतरे सोनू सूद ; “मेरी बहन मेरी गैरमौजूदगी में ग्राउंड पर रहकर लोगों से उनकी ज़रूरतें पूछकर हर संभव तरीके से मदद कर रही हैं”

बाढ़ राहत के लिए सोनू सूद का संवेदनशील मिशन

सोनू सूद सुल्तानपुर लोधी, बाउपुर और संगरा के आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, जहाँ लोग विस्थापन, नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, सोनू सूद की मुलाकात अविजोत नाम के एक छोटे बच्चे से हुई, जिसके धैर्य ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। बच्चे और उसके परिवार के साथ एक भावुक क्षण साझा करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हम उसके ठीक होने में हर संभव मदद करेंगे। इस नन्हे फरिश्ते को ताकत और जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वह अकेला नहीं है।”

उनके प्रयासों को और भी ज़्यादा खास बनाती है उनकी सेवा भावना की निरंतरता। दो दिन पहले ही, सोनू सूद ने ट्वीट किया था, “मैंने परिवार से बात की है, और हम सुनिश्चित करेंगे कि बाढ़ उसके इलाज में बाधा न बने।” अपने वादे के मुताबिक, वे स्वयं ज़मीनी स्तर पर पहुँचे ताकि अविजोत और अन्य ज़रूरतमंदों को इलाज मिलता रहे, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों।

सोनू सूद की ज़मीनी भागीदारी प्रतीकात्मक से कहीं आगे जाती है, वे राहत कार्यों का समन्वय कर रहे हैं, चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं, और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिले। उनका दौरा यह दर्शाता है कि वे दूर से नहीं, बल्कि ज़मीन पर लोगों के साथ खड़े होकर सेवा करते हैं। पंजाब के सैकड़ों परिवारों के लिए, उनकी मौजूदगी सिर्फ राहत सामग्री नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद लेकर आई है।

G0SsmpBWgAAOwwN

गौरतलब है कि सोनू सूद कोरोना काल से ही लगातार आम लोगों की मदद करने के लिए सुर्खियों में रहे हैं और अब उन्होंने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।