लोगों के मसीहा बने सोनू सूद वाकई एक सुपरहीरो हैं । ऐसा कोई दिन नहीं आता जब सोनू सूद ने हमें अपने नेक दिल काम से आश्चर्यचकित और प्रभावित नहीं किया हो । आज, सोनू सूद ने जान्हवी, जिसकी कुछ महीने पहले उन्होंने मदद की थी, से मिलकर एक बार फ़िर अपने फ़ैंस का दिल जीत लिया ।

सोनू सूद की मदद से ठीक हुई जाह्नवी से मुलाकात कर अभिनेता ने फ़िर जीता दिल

सोनू सूद ने फ़िर जीता दिल

जान्हवी जन्म से ही रीढ़ की हड्डी की बीमारी से पीड़ित थी । इस वजह से वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी । एक डॉक्टर ने उसके लिए सर्जरी का सुझाव दिया जिसकी कीमत 8 लाख से अधिक थी, जो कि उसके पिता नहीं उठा सकते थे । ऐसे में सोनू ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए जान्हवी की सर्जरी का जिम्मा लिया ।

आज जाह्नवी और उनके पिता सोनू से मिलने शिरडी गए और उन्हें सन्मान दिया । उसी के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, “युवा लड़की को अपने दम पर खड़े होने और यहां तक कि चलते देखकर मेरा दिल खुशी से भर जाता है । उसकी मुस्कान को देखकर हमारे सभी प्रयास सफल रहे है । मैं जान्हवी को जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं ।”

टैग: Sonu Sood