बहुप्रतीक्षित फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का नया पोस्टर रिलीज हो गया है । फ़िल्म के नए पोस्टर में बाप-बेटी की जोड़ी, अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ-साथ राजकुमार राव नज़र आ रहे हैं । नए पोस्टर में लिखी लाइन "साल का सबसे अप्रत्याशित रोमांस" ने दर्शकों को ओर अधिक प्रत्याशित कर दिया है । अनिल कपूर और सोनम द्वारा निभाए गए एक पिता और बेटी के बीच स्नेहभरे रिश्ते को प्रदर्शित करते हुए एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की टीम ने हाल ही में अनिल कपूर के जन्मदिन पर एक पोस्टर जारी किया था।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के नए पोस्टर में सोनम कपूर ने दिखलाई 'साल के सबसे अप्रत्याशित रोमांस' की झलक !

सोनम कपूर और अनिल कपूर इसमें पिता-बेटी के किरदार में नजर आएंगे

अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा,"Ise dimaag se Nahi, Dil se Dekho, kyuki dil da maamla hai.., #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga trailer releases tomorrow. #LetLoveBe @sonamakapoor @iam_juhi @RajkummarRao @VVCFilms @foxstarhindi @saregamaglobal ".

फॉक्स स्टार हिंदी के आधिकारिक हैंडल ने भी 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा,"See love without labels. #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga - the most unexpected romance of the year. Trailer releases tomorrow. #LetLoveBe @sonamakapoor @AnilKapoor @iam_juhi @RajkummarRao @VVCFilms @saregamaglobal".

सोनम ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा,

फ़िल्म का पहला लुक पोस्टर हाल ही में अनिल कपूर द्वारा उनके 62वें जन्मदिन के अवसर पर लॉन्च किया गया था जिसने दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड के बीच भी उत्साह बढ़ा दिया है ।

यह भी देखें : अनिल कपूर, सोनम कपूर आहूजा, राजकुमार राव अर अन्य एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के ट्रेलर के दौरान नजर आए

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अगले साल 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।