सलमान खान ने जहां अपनी कॉप ड्रामा दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर दी है वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा, जो फ़िल्म में सलमान के अपोजिट नजर आएंगी, ने भी जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करने के संकेत दे दिए है । इस फ़िल्म में भी सोनाक्षी सिन्हा एक बार फ़िर रज्जो के अवतार में नजर आने वाली है । और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रज्जो लुक को अपने फ़ैंस के साथ शेयर किया है । बता दें कि इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग मध्यप्रदेश के महेश्वर इलाके में चल रही है ।

सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया अपना रज्जो लुक
सोनाक्षी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पर फ़िल्म में अपने लुक को साझा करते हुए लिखा, ''रज्जो वापस आ गई है । दबंग से दबंग 3 तक, ये घर वापसी की तरह है । शूटिंग का पहला दिन, मुझे शुभकामनाएं दें । #DabanggGirl.'' तस्वीर में सोनाक्षी बैक पोज देते हुए नजर आ रही हैं । उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी है । सलमान खान संग फिर से स्क्रीन शेयर करने पर सोनाक्षी काफी एक्साइटेड हैं ।
गौरतलब है कि सोनाक्षी ने सलमान की दबंग से ही बॉलीवुड में कदम रखा था । इसलिए दबंग 3 उनके लिए बहुत खास है । भले ही दबंग में सोनाक्षी को बहुत कम स्क्रीन टाइम मिला हो लेकिन बहुत कम समय में भी सोनाक्षी ने अपनी एक अमिट छाप छोड़ी ।
यह भी पढ़ें : दबंग 3 : 'चुलबुल पांडे' बने सलमान खान का लीक हुआ टाइटल ट्रेक शूट, 500 डांसर्स के साथ सलमान ने किया 'हुड़ हुड़ दबंग…'
दबंग 3 की बात करें तो , इस फ़िल्म में सलमान और सोनाक्षी के अलावा अरबाज खान, सुदीप भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । दबंग 3, इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी ।
















