अजय देवगन, रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, अश्विनी कालसेकर, कुब्रा सैत, रोशनी वालिया और शरत सक्सेना के साथ निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा और निर्माता कुमार मंगत पाठक ने मुंबई में अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया । इस दौरान अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 के अलावा इन दिनों चल रहे भाषा विवाद पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी ।

Son Of Sardaar 2 trailer launch: अजय देवगन ने चल रहे भाषा विवाद पर निराशा जताते हुए सिंघम स्टाइल में दिया एपिक जवाब- “आता माझी सटकली”

अजय देवगन ने भाषा विवाद पर दिया बेबाक बयान

ट्रेलर में अजय देवगन द्वारा 1997 की फिल्म बॉर्डर में सनी देओल के मशहूर डायलॉग का ज़िक्र आता है। जब अजय से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा,
“हम हमेशा से उन्हें देखकर बड़े हुए हैं । वो मेरे पड़ोसी भी हैं । जब बॉबी और मैं बड़े हो रहे थे, तो सनी पाजी हमारे लिए एक इज़्ज़त का नाम थे । आज भी उनके मुक्के की बात होती है—कोई नहीं झेल सकता उसे ।”

इसके अलावा जब हालिया भाषा विवाद को लेकर अजय देवगन से सवाल किया गया, तो सभी को उम्मीद थी कि अजय शायद गंभीर जवाब देंगे या टाल जाएंगे । लेकिन उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “आप थोड़े लेट हो गए। मैं इंतज़ार कर रहा था कि ये सवाल कौन पूछेगा । वैसे इस भाषा वाले मुद्दे पर मेरा सिर्फ एक जवाब है—आता माझी सटकली ।”

इसके अलावा दिलजीत दोसांझ को लेकर चल रही ट्रोलिंग पर अजय ने संतुलित बयान दिया । अजय ने कहा, 
“मुझे नहीं पता ये ट्रोलिंग कहां से आती है, और क्या सही है, क्या गलत। मैं उसकी जगह नहीं हूं कि उस पर टिप्पणी करूं। उसकी अपनी परेशानियां होंगी। जो लोग कुछ कह रहे हैं, उनकी अपनी सोच है। जब दो अलग-अलग राय होती हैं, तो बैठकर सुलझाई जा सकती हैं। मैं किसी को दोष नहीं दूंगा, न ही कहूंगा कि कोई गलत है या कोई सही। मुझे लगता है, ज़रूरत है बातचीत की ।”

सन ऑफ सरदार 2,  25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।