दुनिया भर में कोरोना के प्रकोप के कारण करीब आठ महीने के ब्रेक के बाद, अभिनेता सोहम शाह ने आखिरकार अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ द बिग बुल का अपने हिस्से का शूट पूरा कर किया है । सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की । सोहम शाह ने हाल ही में यह भी साझा किया कि पिछले कुछ दिनों से जिस स्टूडियो में वह शूटिंग कर रहे थे, यह वही स्थान था जहाँ उन्होंने और उनकी टीम ने फ़िल्म तुम्बाड के सबसे प्रतिष्ठित सीन को शूट किया था ।

सोहम शाह ने द बिग बुल का शूट पूरा किया
अपने इंस्टाग्राम पर शूट पूरा होने की घोषणा करते हुए, अभिनेता-फिल्म निर्माता ने लिखा, “WRAP ! 8 महीने के ब्रेक के बाद, हमने आखिरकार #TheBigBull की शूटिंग पूरी कर ली है । मुझे शूट पूरी होने की ख़ुशी भी है और दुख भी है । ख़ुशी इस बात की है आप सभी को फ़िल्म देखने मिलेगी, लेकिन मैं इस अद्भुत टीम के साथ काम करने को मिस करूँगा, खासकर @kookievgulati और @bachchan”
अजय देवगन द्वारा निर्मित, कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित और अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज द्वारा सह-अभिनीत, द बिग बुल से 2020 के अंत में देश के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्मों में से एक पर एक बड़ी रिलीज होने की उम्मीद है ।
















