पौराणिक कथा और भय के एक दिलचस्प मिश्रण के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े करने वाली फ़िल्म तुम्बाड़ की गाथा एक बहुत ही स्तरित यात्रा है । कल्पना, एक्शन, भय और डर की झलक के साथ आनंद एल राय की तुम्बाड एक रोमांचकारी रोलर कॉस्टर सवारी की तरह होगी जो दर्शकों का मनोरंजन करते हुए मनुष्य के लालची व्यक्तित्व पर सवाल उठाते हुए नज़र आएगी । इस नए बीटीएस वीडियो में फिल्म बनाने में लगी मेहनत बयान की गई है ।

तुम्बाड काफ़ी गहरी फ़िल्म है
तुम्बाड के लेखक आदेश प्रसाद ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा,"यह ऐसा कुछ था जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा है। लेकिन यह अन्य पौराणिक कथाओं की तुलना में थोड़ा गहरी है।"
तुम्बाड के निर्देशक राही अनिल बरवे ने कहा,"साल 97 में तुम्बाड का पहला ड्राफ्ट लिखा था और उस वक़्त मैं 18 साल का था । 2009 -10 में मुझे 8 महीने लगे, मैंने स्टोरीबोर्ड के 700 पेज बना दिए थे । यह एंकर था जिस पर सबकुछ आधारित था ।"
सोहम शाह अभिनीत तुम्बाड पौराणिक कथा और भय का एक दिलचस्प मिश्रण है जिसे देखने के बाद दर्शकों की रूह भय से कांप उठेगी ।
स्क्रिप्ट के बारे में बात करते हुए सोहम शाह ने कहा,"जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट देखी तो उसमें पागलपन के अंश थे । आईडिया इतने अच्छे थे कि उन्होंने मुझे फिल्म में शामिल करने के लिए मजबूर कर दिया । यह फिल्म मुख्य रूप से आपकी दादी द्वारा सुनाई गई विक्रम और बेताल और पंचतंत्र जैसी एक परी कथा की तरह दिखती है ।"
सोहम शाह अपनी दृष्टि को वास्तविकता में तब्दील करने के लिए तुम्बाड पर 6 साल से काम कर रहे हैं । निर्देशक राही अनिल बरवे ने सोहम शाह के बारे में बात करते हुए कहा,"सोहम शाह के बिना यह असंभव था ।"
फिल्म के लिए शूटिंग करते समय 300 से ज्यादा लोग सेट पर उपस्थित थे । दिलचस्प बात यह है कि सभी कलाकार और क्रू को तुम्बाड की परंपराओं का पालन करते हुए रात में विला के बाहर भोजन रखना पड़ता था ।
तुम्बाड ने 2015 में अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी और इस बारे में बात करते हुए सोहम शाह ने कहा,"फिल्म का आखिरी दिन 13 मई 2015 था और लगभग 4 बजे हम सभी पैक अप करने की राह देख रहे थे। सचमुच मेरी आंखों में आँसू आ गए थे। हमें वास्तव में ऐसा महसूस हुआ जैसे कुछ युद्ध खत्म हो गया है ।"
फिल्म में कई रचनात्मक व्यक्तित्व को शामिल किया गया है । इस बारे में बात करते हुए राही अनिल बरवे ने कहा, "सोहम, मितेश, आनंद गांधी, पंका और फ़िल्म से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति बेहद प्रतिभाशाली था ।
फ़िल्म के ट्रेलर ने पौराणिक कथा और भय के एक दिलचस्प मिश्रण के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे । सोहम शाह की यह बहुमहत्वाकांक्षी परियोजना छह साल की रोलर कोस्टर सवारी की तरह रही है, जबकि आयनंद एल राय ने फिल्म को शैली-परिभाषित फिल्म के रूप में परिभाषित किया है ।
यह भी पढ़ें : रोंगटे खड़े कर देने वाली तुम्बाड की तारीफ़ करते नहीं थक रहे शाहरुख खान !
कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, तुम्बाड इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है । फिल्म आई वेस्ट और फिल्मगेट फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित तुम्बाड 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है ।
















