सलमान खान ने अपनी सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग 45 दिनों के शेड्यूल में अच्छी तरह से पूरी कर ली है । ऐसे में डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट के कुछ खास पर्दे के पीछे के लम्हों को साझा किया है, जिससे फैंस को इस हाई-इंटेंसिटी वॉर ड्रामा की एक झलक मिलती है। बड़े लेवल पर बनी यह फिल्म, रियल एक्शन और देशभक्ति को बड़े पर्दे पर लाने का वादा करती है, जिसमें सलमान खान एक बिल्कुल नए अवतार में सबसे आगे नजर आनें वाले हैं।

सलमान खान ने पूरी की शूटिंग
बैटल ऑफ गलवान में सलमान एक वॉरियर के अवतार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में सलमान के साथ पहली बार चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं । हालांकि अभी तक मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट लॉक नहीं की है लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक बैटल ऑफ गलवान जनवरी या जून 2026 में रिलीज हो सकती है ।

अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म 2020 की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई भयानक लड़ाई के समय में फिर से लेकर जाती है। उस समय सीमा पर हुआ यह एक दुर्लभ संघर्ष था, जिसमें सैनिकों ने बिना किसी हथियार के लड़ाई लड़ते हुए जान गंवाई थी। सैनिकों ने लाठी और पत्थरों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी थी, जिससे यह हाल के भारतीय इतिहास की सबसे ज़्यादा भावनात्मक कहानियों में से एक बनकर सामने आई।
इसी के साथ बॉलीवुड हंगामा को ये भी पता चला कि, सलमान खान ने क्लियर किया है कि बैटल ऑफ गलवान किसी भी तरह से एंटी-चाइना फिल्म नहीं है । उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सेना और हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम करती है । सलमान ने वादा किया कि यह फिल्म हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी ।

















