
प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को न्यूयॉर्क में अपने परिवार, दोस्त और अपने शो क्वांटिको के साथी कलाकरों के साथ मिलकर अपना 34वां जन्मदिन मनाया । हालांकि उनके जन्मदिन की पार्टी इतनी जोर-शोर से नहीं हुई थी लेकिन जो तस्वीरें प्रियंका ने पोस्ट की हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि प्रियंका ने खूब एंजॉय किया ।
एक अंतर्राष्ट्रीय कलाकार के रूप में प्रियंका को खूब सारा प्यार मिल रहा है और इसलिए ये जाहिर था कि प्रियंका को उनके जन्मदिन पर लोगों के ढेर सारे प्यार के साथ खूब शुभकामनाएं मिलेंगी । प्रियंका ने अपने कमरे की एक फ़ोटो शेयर की जो उनके बर्थडे गिफ़्ट से भरा हुआ है, प्रियंका ने सभी को धन्यवाद करते हुए लिखा "Feels like Xmas morning. But it's birthday night. Thank you all for the thoughtful presents gestures and messages... I feel very loved... Even after a 16 hour day on set, I feel so blessed and grateful. Here's to everyone who loves me and supports me. I am because of you. #blessed"
बर्थडे सेलिब्रेशन यहीं नहीं थमा, डब्ल्यू मैगज़ीन ने प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है जहां वह फ़्रांस में अपने 30वें जन्मदिन की याद ताजा करती हैं, जो उनका सबसे अच्छा जन्मदिन था । वह कहती है, यह निश्चित रूप से मेरा 30वां जन्मदिन था । वो बिक्ल्कुल ऐतिहासिक क्षण था । मैं और मेरी कुछ दोस्त फ़्रांस के दक्षिण में नाव पर थे । मेरा 30वां जन्मदिन मेरे सबसे अच्छे दोस्त बोनो के घर मना । बोनो ने गिटार बजाई थी अपनी नई एलबम के लिए । मुझे लगा जैसे ये मेरे साथ फ़िर से हो रहा है । वो वाकई मेरे लिए ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि मैं बहुत बड़ी संगीत प्रेमी हूं । जैसे मैं संगीतकार को पसंद करती हूं, पागलों की हद तक । एक रॉकस्टार की तरह , मैं विद्रोही नहीं हूं एक कारण के बिना, बेहतर बागी! "
इसी बीच, प्रियंका चोपड़ा ने न्यूनॉर्क में क्वांटिको सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी है । यह कार्यक्रम 25 सितम्बर से देखा जा सकेगा ।
















