
पिछले कुछ महीनों से, हम अपने पाठकों को अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरी के मालदीव वेकेशन की कुछ हॉट तस्वीरों को दिखा रहे है । अभिनेत्री, अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने इस वेकेशन की हॉट तस्वीरें पोस्ट करती हैं और अपने प्रशंसकों को खुश करती है । इन तस्वीरों में शहनाज की हॉट अदाओं को देखकर कोई भी उन्हें अपना दिल दे बैठेगा । बीच पर अठखेलियां करतीं शहनाज की हर तस्वीर इतनी हॉट होती है कि वो इंटरनेट पर सनसनी मचा देती है ।
बीती रात, शहनाज ट्रेजरी ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्होंने अपने मालदीव वेकेशन का एक फ़ुल वीडियो बनाया है । शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उस वीडियो का एक टीजर भी अपलोड किया जिसमें शहनाज का सेक्सी अंदाज काफ़ी हॉट दिख रहा है । इस वीडियो में शहनाज अपना विला दिखा रही है जो ठीक समुद्र के पास है । हॉट ब्लैक मोनोकिन बिकिनी में पहन पानी में छलांग लगातीं शहनाज को देखकर किसी का भी मन उनके साथ तैरने के लिए मच उठेगा । समुद्र के पास बने इस विला में एक झूला है जो मछली पकड़ने के जाल की तरह दिखता है,इसमें बैठकर शहनाज कुछ इशारा भी कर रही है । इतना ही नहीं इस वीडियो में शहनाज शावर लेती हुई भी नजर आ रही है । अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हॉट और ग्लैमरस अंदाज से भरा जब ये टीजर इतना हॉट है तो फ़ुल वीडियो कितना उत्तेजक होगा ।

फ़िल्मों की बात करें तो, शहनाज ट्रेजरी हाल ही में टाइगर श्रॉफ़ की हालिया रिलीज फ़िल्म मुन्ना माइकल में एक छोटे से रोल में नजर आईं थी, जिसमें वह एक रिएल्टी शो की एंकर के रूप में थी । शहनाज हॉलीवुड फ़िल्म, द बिग सिक में भी नजर आ चुकी है । इसके अलावा वह विदेश में कुछ टीवी सीरिज जैसे, ब्राउन नेशन और वन लाइफ़ टू लाइव में भी दिख चुकी हैं । शहनाज की आगामी बॉलीवुड फ़िल्म अक्षत वर्मा की, कालाकांडी है, जिसमें सैफ़ अली खान और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म अगले साल की शुरूआत में रिलीज होगी ।
















