अभिनेता शुशांत ठमके, ने अपनी पहली फिल्म पिंटू की पप्पी में अपने डेब्यू से काफ़ी लोगों को इंप्रेस कर दिया है । फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध न रखने वाले शुशांत ठमके ने अपने अभिनय कौशल से सभी को चौंका दिया है, जिसमें एक्शन, इमोशन, डांस और रोमांस सभी कुछ बखूबी शामिल हैं।

शुशांत ठमके ने पिंटू की पप्पी से किया बॉलीवुड डेब्यू ; “मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद”

शुशांत ठमके का बॉलीवुड डेब्यू

शुशांत, दर्शकों से मिले अपार प्रेम से अभिभूत होकर, अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहते हैं, “मैं पिंटू की पप्पी के लिए मिली इस अपार प्रशंसा से बेहद विनम्र और कृतज्ञ महसूस कर रहा हूँ। एक बाहरी कलाकार के रूप में, मैंने हमेशा बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का सपना देखा था, और अब जब दर्शक मेरी परफॉर्मेंस से जुड़ रहे हैं, तो यह मेरे लिए अविश्वसनीय अहसास है। यह यात्रा दर्शकों के समर्थन के बिना संभव नहीं होती। मैं वादा करता हूँ कि आगे भी कड़ी मेहनत करूंगा और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका मनोरंजन करता रहूंगा। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद ।”

ऐसे दमदार डेब्यू के बाद, अब सबकी नज़रें इस पर हैं कि शुशांत ठमके आगे क्या करने वाले हैं। पिंटू की पप्पी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड को अपना अगला उभरता सितारा मिल गया है!