'गे' लव स्टोरी पर बेस्ड आयुष्मान खुराना की आगामी फ़िल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है । इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार गे किरदार निभाते हुए नजर आ रहे है । बता दें कि यह फ़िल्म 2017 में आई शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है । सामाजिक मुद्दों पर कॉमेडी फिल्में बनाने वाले आयुष्मान खुराना ने एक बार फ़िर इस फ़िल्म के ट्रेलर में अपनी मासूम सी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लिया ।

Shubh Mangal Zyada Saavdhan: सोशल मैसेज देती आयुष्मान खुराना की फ़िल्म के ये डायलॉग्स सुन हंसी रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर रिलीज हुआ

शुभ मंगल ज्यादा सावधान होमोसेक्सुअलिटी की थीम पर बेस्ड है । भले ही आज इस रिश्ते को कानूनी मंज़ूरी मिल गई है लेकिन आज भी इसे समाज खुलकर नहीं स्वीकार कर पा रहा है । और इसी थीम पर फ़िल्म की कहानी को बुना गया है । एक तरफ़ जहां किरदारों की आपसी केमिस्ट्री छा गई है वहीं फ़िल्म के दिलचस्प डायलॉग्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है । इसके अलावा इस फ़िल्म में शाहरुख खान और काजोल की आईकॉनिक फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के आईकॉनिक ट्रेन सीन को भी आयुष्मान और जितेंद्र ने रिक्रिएट किया है ।

1- कार्तिक को जब मैंने पहली बार देखा था न मम्मी, तो मेरी बड़ी हो गई थी…आंखों की पुतली

Shubh Mangal Zyada Saavdhan: सोशल मैसेज देती आयुष्मान खुराना की फ़िल्म के ये डायलॉग्स सुन हंसी रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

2- सुप्रीम कोर्ट जिन पटाखों पर बहस कर रही हैं न, वो अपने आंगन में फ़ूट रहे हैं

Shubh Mangal Zyada Saavdhan: सोशल मैसेज देती आयुष्मान खुराना की फ़िल्म के ये डायलॉग्स सुन हंसी रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

3- सुनैना जी, हमें पटरी पर धकेल के तुम मदर इंडिया बनना चाह रही हो, बनूंगी मैं मदर इंडिया मैं मां हूं और मां के पास भी दिल होता है, हां…बाप तो बैटरी से चलते हैं

Shubh Mangal Zyada Saavdhan: सोशल मैसेज देती आयुष्मान खुराना की फ़िल्म के ये डायलॉग्स सुन हंसी रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

4- रोज हमें लड़ाई लड़नी पड़ती है जिंदगी में, पर जो लड़ाई परिवार के साथ होती है वो सभी लड़ाईयों में सबसे बड़ी और खतरनाक होती है । अर्जुन को ही देख लो…

Shubh Mangal Zyada Saavdhan: सोशल मैसेज देती आयुष्मान खुराना की फ़िल्म के ये डायलॉग्स सुन हंसी रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवार, मानवी गागरू, पंखुडी अवस्थी, नीरज सिंह, मनु ऋषि चड्ढा भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । हितेश केवल्या के निर्देशन में बनी शुभ मंगल ज्यादा सावधान को भूषण कुमार की टी-सीरिज और आनंद एल राय के यलो प्रोडक्शन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है । यह फ़िल्म 21 फ़रवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।