बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी जितना फ़िल्मों में अपने अभिनय को लेकर जानी जाती हैं उतना ही अपने बोल्ड लुक को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती है । सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड लुक को फ़्लॉंट करने वाली दिशा पाटनी जल्द ही अपनी आगामी रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म मलंग़ में अपना बोल्ड लुक दिखाती हुई नजर आएंगी और इसकी एक झलक मलंग के ट्रेलर में भी देखने को मिल गई ।

दिशा पाटनी ने शेयर किया मलंग का बिकिनी लुक
मलंग के ट्रेलर में दिशा लाल रंग की बिकिनी पहनकर समंदर से निकलती हुई नजर आई और यकीनन उनके इस लुक ने फ़िल्म की प्रत्याशा को और बढ़ा दिया । और अब दिशा ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने इस लुक को एक अलग एंगल से शेयर किया है ।
लाल रंग की बिकिनी पहन समंदर के पास अंगड़ाई लेती दिशा का ये हॉट और बोल्ड लुक सभी को खूब भा रहा है ।
यह भी पढ़ें : Malang Trailer: रेड बिकिनी में दिशा पाटनी के सिजलिंग लुक ने फ़िल्म में बढ़ाई हॉटनैस
बता दें कि, मलंग में इस दिशा और आदित्य एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे । इस फ़िल्म में दिशा और आदित्य का एक अंडरवॉटर किसिंग सीन भी देखने को मिलेगा । मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है । टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी ।
















