भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा के शतक और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की साझेदारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक वनडे में 7 विकेट से हरा दिया । और इस तरह भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली । विराट कोहली की कप्तानी में भारत को मिली इसी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बेंगलुरू पहुंची ।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साथ में किया सेलि्ब्रेट
विराट और अनुष्का के साथ उनके करीबी दोस्त सुनील छेत्री और उनकी पत्नी सोनम भी थे । सुनील की पत्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चारों की इस तस्वीर को पोस्ट किया है जिसमें विराट और अनुष्का एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे है । इस दौरान जहां अनुष्का ब्लैक टॉप और जींस में नजर आईं, वहीं विराट ब्लैक जींस और जैकेट में हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखे ।
यह भी पढ़ें : LEAKED PHOTOS! 'मिसेज कोहली' अनुष्का शर्मा कर रही हैं 'क्रिकेटर' बनने की तैयारी, ये है पूरी डिटेल
अनुष्का के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ़ के साथ जीरो फ़िल्म में नजर आईं थी और इसके बाद से उन्होंने अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है । लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही अनुष्का महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायॉपिक फ़िल्म में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगी जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई । इन तस्वीरों में अनुष्का क्रिकेट की जर्सी पहने झूलन गोस्वामी के साथ नजर आईं थी ।
















