शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी इस हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फ़िल्म कबीर सिंह के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए है । हाल ही में शाहिद कपूर अपनी कबीर सिंह को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ नेहा धूपिया के टीवी चैट शो, BFFs With Vogue में पहुंचे । यहां शाहिद कपूर ने कंगना रनौत के साथ एकमात्र की फ़िल्म रंगून के सबसे लोकप्रिय किसिंग सीन को लेकर दिलचस्प बात की ।

शाहिद कपूर न कबूला, रंगून में कंगना रनौत के साथ किया किसिंग सीन एकदम 'कीचड़' था

कबीर सिंह में भी शाहिद कपूर का किसिंग सीन है

शो की होस्ट नेहा धूपिया ने शाहिद से शो के दौरान सवाल पूछा कि,फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान उन्हें कंगना रनौत को कीचड़ में किस करते हुए कैसा लगा था ? इस सवाल का जवाब देते हुए शाहिद ने पहले तो कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा और वह ब्लैंक हो गए हैं, लेकिन बाद कहा कि अगर यह कीचड़ में था तो 'कीचड़ी' ही हुआ ।

आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में जब कंगना रनौत से भी ऐसा ही सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया था कि शाहिद की मूंछों की वजह से रंगून का किसिंग सीन करने के दौरान उन्हें दिक्कत हुई थी ।

 

गौरतलब है कि साल 2017 में आई फ़िल्म रंगून में कंगना और शाहिद लीड रोल में थे । हालांकि ये फ़िल्म तो बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन कीचड़ में किया गया कंगना और शाहिद का किसिंग सीन सुर्खियां बटोर ले गया ।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कबीर सिंह को सिर्फ़ 'एडल्ट' ही देख पाएंगे, फ़ैमिली और बच्चे नहीं, सेंसर बोर्ड ने दिया 'ए' सर्टिफ़िकेट

शाहिद कपूर न कबूला, रंगून में कंगना रनौत के साथ किया किसिंग सीन एकदम 'कीचड़' था

दिलचस्प बात ये है कि संदीप वंगा के निर्देशन में बनी फ़िल्म कबीर सिंह ने भी कियारा के साथ लिपलॉक सीन किया है जो फ़िल्म के पोस्टर में भी नजर आ रहा है । बता दें कि कबीर सिंह मशहूर तेलुगु हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक है । भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित यह फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।