फ़ाइनली शाहरूख खान को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार ख़त्म हुआ । शाहरूख यशराज फ़िल्मस के बैनर तले बनी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म पठान से अपना कमबैक कर रहे हैं जिसका ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है । ग्लैमर, एक्शन और डायलॉगबाज़ी से पैक्ड पठान के ट्रेलर को देखने के बाद फ़ैंस फ़िल्म देखने के लिए उत्साहित हैं । शाहरूख खान स्टारर पठान के ट्रेलर ने न केवल दर्शकों को बल्कि सिनेमा जगत के तमाम दिग्गजों को भी प्रभावित किया है और उन्हीं में से एक हैं साउथ के फ़िल्ममेकर एटली कुमार, जो शाहरूख की ही अपकमिंग फ़िल्म जवान के डायरेक्टर भी हैं ।

शाहरूख खान की पठान को एटली कुमार से मिला थम्स अप
पठान के ट्रेलर को देख एटली ने ट्वीट किया, “वाह...पठान प्योर एक्शन एंटरटेनर साबित होने वाली है । शाहरुख खान आप मास किंग...आपको इस अवतार में देखकर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है । सिड सर, आदि सर, दीपिका पादुकोण और पूरी टीम को मेरा सलाम ।”
एटली से अपनी फ़िल्म की तारीफ़ सं शाहरूख ने रिप्लाई किया और लिखा, “धन्यवाद सर...आप मास किंग हैं । अगर आपको यह पंसद आया तो यह बहुत मायने रखता है । आपको मेरा प्यार ।”
Thank u sir. U being the king of mass…if u liked it, it means a lot. My love to u. https://t.co/8ZkcuDWGL0
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 11, 2023
पठान में शाहरुख़ के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नज़र आएंगे । पठान में शाहरुख एक स्पाई एजेंट बने हैं और उन्हें आतंकी ग्रुप के हमले से देश को बचाने की ज़िम्मेदारी सौंपी जाती है और इसमें दीपिका उनका साथ देती है । शाहरुख भी अपने वनवास को छोड़ फ़ुल ऑन एक्शन मोड में आ जाते हैं ।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में वीएफएक्स और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल गई है । पठान 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज़ होगी ।
















