बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान, जो पठान के बाद बॉक्स ऑफिस के भी किंग बन चुके हैं, अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं । प्रोफेशनल लाइफ़ में जहां शाहरुख हर किसी का दिल जीत लेते हैं वहीं पर्सनल लाइफ़ में उनकी फ़ैमिली मैन की इमेज उन्हें आम लोगों के बीच और ज्यादा लोकप्रिय बनाती है । सोशल मीडिया पर शाहरुख के ‘खान-दान’ का फ़ैमिली फ़ोटो खूब वायरल हो रहा है जिसे उनकी पत्नी गौरी ख़ान ने पोस्ट किया है ।

शाहरुख खान का ‘खान-दान’
हाल ही में शाहरुख ने अपनी पूरी फ़ैमिली के साथ फ़ोटोशूट करवाया जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बड़ा बेटा आर्यन खान, बेटी सुहाना खान और सबसे छोटा बेटा अबराम खान दिलकश अंदाज में नज़र आ रहे हैं ।
इस फोटो में पूरी फैमिली ब्लैक एंड व्हाइड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं । शाहरुख की इस फैमिली फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं । एक फैन ने किंग खान की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘पठान फैमिली’ तो दूसरे ने लिखा, ‘दुनिया का नंबर 1 परिवार
















