अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान के लिए शाहरुख खान का डेडिकेशन देखने लायक हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एसआरके ने वाकई पूरी शिद्दूत से इस फिल्म के हर हिस्से की शूटिंग की है। यहां तक की इसके लिए शाहरुख ने पहली बार तीन भाषाओं में गाने का लिप सिंक भी किया हैं। दऱअसल हाल में जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हुआ है। इस गाने को तीन अलग अलग भाषाओं में जारी किया गया है। हिंदी में जहां गाने के बोलजिंदा बंदाहैवहीं तमिल में 'वंधा एडम' और तेलुगु में 'धुम्मे धुलिपेला' है। इसलिए इस गाने की शूटिंग भी बार हुई है ।

शाहरुख खान ने जवान के पहले गाने ‘ज़िंदा बंदा’ के लिए पहली बार तीन भाषाओं में किया लिप-सिंक ; तमिल और तेलुगु वर्जन्स के लिए सीखे गाने के बोल

शाहरुख खान ने पहली बार तीन भाषाओं में लिप-सिंक किया  

इस गाने में शाहरुख फिल्म की बाकी फीमेल को-स्टार्स के साथ हजारों फीमेल डांसर्स के साथ झूमते दिखाई दे रहे हैं । इस गाने में अनिरुद्ध का सिग्नेचर म्यूजिकल स्टायल नजर आया हैं। हालांकि, जो बात इसे और भी दिलचस्प बनाती है वह यह है कि शाहरुख खान ने गाने को तीनों भाषाओं में लिप-सिंक किया हैं । प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, शाहरुख ने इस पहले गाने के लिए पहली बार तीन भाषाओं में लिप-सिंक किया हैं । उन्होंने तमिल और तेलुगु वर्जन्स के लिए गाने के बोल सीखे और शूटिंग के दौरान चेन्नई यूनिट ने उनका समर्थन और सहायता की। उन्होंने इस गाने को तीन भाषाओं के लिए तीन बार शूट किया ।

इस गाने की शूटिंग पांच दिनों में हुई है, और इसका नतीजा भव्यता और उत्सव से भरा है, जिसमें शाहरुख खान की बेजोड़ एनर्जी और डांस मूव्स को दिखाया गया है । यह गाना आकर्षक विजुअल्स और अनिरुद्ध की  शानदार धुनों का एकदम परफेक्ट मेल है, जो पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर देता है ।

जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं । यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी ।