अपने बेबाक विचारों और निडर आवाज़ के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कुब्रा सैत हाल ही में लव लिंगो सीज़न 2 के पहले एपिसोड में मुख्य अतिथि बनीं नज़र आईं, जहाँ उन्होंने महिलाओं की पहचान, आत्म-स्वीकार और समाज के तयशुदा लेबल्स से परे जीने के मायनों पर खुलकर बात की। गौरतलब है कि जस सगू और अर्सला कुरैशी द्वारा होस्ट किया गया यह नया सीज़न प्रेम, भाषा और संस्कृति के गहरे रिश्ते को आगे बढ़ाता है, और अब कुब्रा की ईमानदार बातचीत ने शो के टोन को एक मजबूत दिशा दी है। जस् सागू और अर्सला कुरैशी द्वारा होस्ट किया गया यह शो प्यार, पहचान और संस्कृति की बदलती भाषा को ईमानदार, बिना फ़िल्टर और बेहद निजी बातचीतों के ज़रिए खोजता है। पहले एपिसोड में, एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने “गुड गर्ल गॉन बैड” की अवधारणा पर खुलकर बात की न कि बगावत के रूप में, बल्कि आत्म-विकास के रूप में। अपनी सहजता और ईमानदारी के साथ कुब्रा ने यह बताया कि कैसे समाज की परंपरागत परिभाषाएँ अब उनके जीवन का हिस्सा नहीं रहीं।

लव लिंगो सीज़न 2 में कुब्रा सैत का बेबाक अंदाज़
दीपिका पादुकोण के प्रभावशाली बयान, “एक औरत होने के नाते, मुझे ‘पुशीय’ कहा जाता है जब मैं सिर्फ़ 8 घंटे के वर्क डे की मांग करती हूँ” के बाद, लव लिंगो सीज़न 2 इस संवाद को आगे बढ़ाता है। कुब्रा सैत इस एपिसोड में महिलाओं से जुड़े सामाजिक मानकों पर गहराई से बात करती हैं।
वो एक बचपन की याद साझा करती हैं, “अच्छी लड़कियाँ लड़कों से बात नहीं करतीं। अच्छी लड़कियाँ लिपस्टिक नहीं लगातीं। अच्छी लड़कियाँ बस सुनती हैं।” और फिर दृढ़ता से कहती हैं, “अब मेरे जीवन में इनमें से कुछ भी नहीं है। मैं किसी कैलेंडर से नहीं चलती, न ही उन नियमों से जो तय करते हैं कि मुझे कब शादी करनी है या खुश रहना है। मैंने 30 की उम्र में तैरना सीखा, खुले समुद्र में गोता लगाया और वही असली आज़ादी है।”
कुब्रा के ये शब्द इस बात को उजागर करते हैं कि खुद को चुनना कोई अपराध नहीं, बल्कि यही असली स्वतंत्रता है जब औरतें अपनी टाइमलाइन, अपनी आवाज़ और अपने चुनावों पर नियंत्रण वापस लेती हैं।
बातचीत आगे बढ़ती है ‘सैक्रेड गेम्स’ में उनके चर्चित किरदार कुकू पर। अर्सला पूछती हैं, “आपने एक ऐसी भूमिका निभाई जिसने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को उम्मीद दी कि वो जैसे हैं, वैसे रह सकते हैं और दुनिया उन्हें वैसे ही अपनाएगी। ये एक बेहद संवेदनशील और शानदार परफॉर्मेंस थी।”
इस पर कुब्रा कहती हैं, “मुझे लगता है अनुराग ने इसे बहुत खूबसूरती से लिखा था। कुछ भी अकेले नहीं बनता, सब सहयोग से बनता है। मैं बस सही समय पर सही जगह थी और मेरे पास ‘ना’ न कहने की समझ थी।”
उन्होंने आगे कहा, “सोचिए, एक रेसिपी जिसमें अनुराग कश्यप और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हों — उस टीम पर भरोसा न करना मुमकिन ही नहीं। हाँ, मैं पूरे दिल से कह सकती हूँ कि मैंने अपने कोलैबोरेशन पर, अपने साथियों पर भरोसा किया।” कुब्रा की यह बातचीत न सिर्फ़ कला और पहचान के बीच की दूरी को मिटाती है, बल्कि यह दिखाती है कि भरोसा, सहयोग और साहस ही एक कलाकार की असली ताकत हैं।
सैक्रेड गेम्स से लेकर 'लब लिंगो' तक, कुब्रा सैत अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ आज़ादी और आत्म-पहचान की विकसित होती समझ से भी प्रेरणा देती रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुब्रा सैत जल्द ही वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नज़र आनेवाली हैं।
















