
करण जौहर अपने टॉक शो कॉफ़ी विद करण के नए सीजन को इसी नवंबर महीने में लेकर आ रहे हैं । इस शो के दौरान करण बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ कुछ मजेदार बातें करते हैं । शो के पहले मेहमान के बारें में पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए खबर आ रही है कि करण के शो के पहले मेहमान आगामी फ़िल्म डियर जिंदगी की स्टार कास्ट शाहरुख खान और आलिया भट्ट होंगी ।
करण जौहर के टॉक शो कॉफ़ी विद करण के नए सीजन के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और आलिया भट्ट नजर आएंगे । शो के दौरान खींची गई सेल्फ़ी को शाहरुख ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “Some work days r not work. They r love and happiness. Thx Koffee team for having me over. Have a great season again!” Alia too shared the same photo saying, “Koffee love with my favourite people. What a Zindagi ? @iamsrk @karanjohar.”

कॉफ़ी विद करण 6 नवंबर से प्रसारित होगा । शाहरुख खान और आलिया भट्ट की आगामी फ़िल्म डियर जिंदगी 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















