
हम सभी ये अच्छी तरह जानते हैं कि बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह फ़ुटबॉल के जबरदस्त प्रशंसक हैं । वह इस खेल को पूरी निष्ठापूर्वक फ़ोलो करते हैं और ज्यादातर फ़ुटबॉल मैच में हिस्सा लेते हैं ।रणवीर ने हाल ही में फ़्रांस में अपनी आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे की शूटिंग खत्म की है, उस दौरान भी रणवीर यूरो कप मैच में शामिल हुए थे ।
सेवानिवृत्त आर्सेनल फुटबॉल टीम के खिलाड़ी थिएरी ऑन्री इन दिनों भारत में प्यूमा के साथ चैरिटी फ़ुटबॉल मैच खेलने हेतु कुछ दिनों के लिए उपस्थित हैं । बीती शाम मुंबई में आयोजित हुए इस फ़ुटबॉल मैच में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने भी भाग लिया था । रणबीर सिंह विश्वस्तर के फ़ुटबॉल खिलाड़ी के साथ पूरे जोश के साथ मिले और उनके साथ फ़ोटो भी खिंचवाई । रणवीर ने फ़ोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “True Love @ThierryHenry. Forever in my heart.”

काम की बात करें तो, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे के प्रमोशन में जुटे हुए हैं । इस फ़िल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी । यह फ़िल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















