इंतज़ार खत्म हुआ! लंबे समय से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाने के बाद, मेकर्स ने आखिरकार वृषभा के आधिकारिक टीज़र की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है । मोहनलाल स्टारर वृषभा का बहुप्रतीक्षित टीज़र 18 सितंबर 2025 को रिलीज होगा जिसमें फ़िल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी ।

मोहनलाल की पैन इंडिया वृषभा का टीज़र 18 सितंबर को होगा रिलीज ; मिलेगी फ़िल्म की झलक

मोहनलाल की वृषभा के लिए इंतज़ार हुआ ख़त्म

आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिग्गज अभिनेता मोहनलाल (ललटन) ने एक दमदार संदेश साझा करते हुए लिखा – “The Battles. The Emotions. The Roar. वृषभा का टीज़र 18 सितंबर 2025 को आएगा ।” इस घोषणा के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

नंदा किशोर द्वारा लिखित और निर्देशित वृषभा भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। फिल्म में जहां बड़े पैमाने पर युद्ध के दृश्य होंगे, वहीं पिता-पुत्र के गहरे भावनात्मक रिश्ते की मार्मिक कहानी भी दिखाई जाएगी। यह पीढ़ियों को जोड़ने वाली गाथा होगी।

फिल्म को मलयालम और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा, इसे हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज़ किया जाएगा, जिससे यह एक सच्ची पैन-इंडियन फिल्म बन जाएगी।

वृषभा को कनेक्ट मीडिया और बालाजी टेलीफिल्म्स ने अभिषेक व्यास स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। इसके निर्माता हैं, शोभा कपूर, एकता आर कपूर, सीके पद्म कुमार, वरुण माथुर, सौरभ मिश्रा, अभिषेक एस व्यास, प्रवीर सिंह, विशाल गुर्नानी और जूही पारेख मेहता।
फिल्म का संगीत सैम सीएस ने तैयार किया है, जबकि साउंड डिज़ाइन का ज़िम्मा ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी के हाथों में है।

View this post on Instagram

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

मोहनलाल के नेतृत्व और विज़नरी प्रोडक्शन टीम के साथ, वृषभा भारतीय सिनेमा में एपिक स्टोरीटेलिंग की परिभाषा बदलने को तैयार है। टीज़र से फिल्म की भव्यता, भावनाएं और बेमिसाल विजुअल्स की पहली झलक देखने को मिलेगी।