मनोरंजन जगत के सबसे सफल और जाने-माने नामों में से एक, सरगुन मेहता आज एक खास मौके का जश्न मना रही हैं, क्योंकि उन्होंने पंजाबी सिनेमा में 10 साल पूरे कर लिए हैं, ये 10 साल ऐसे रहे जिन्होंने सफलता को नया मतलब दिया, नए रिकॉर्ड बनाए और उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी क्वीन बना दिया।

सरगुन मेहता ने पंजाबी सिनेमा में पूरे किए 10 साल ; पति रवि ने कहा- ‘इंडस्ट्री की क्वीन’सरगुन मेहता के 10 साल की बेमिसाल सफलता

भारतीय टीवी पर 12/24 करोल बाग और बालिका वधू जैसे मशहूर शो से अपनी पहचान बनाने के बाद, मेहता ने 2015 में एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने हिंदी टीवी की आरामदायक दुनिया छोड़कर पंजाबी सिनेमा के उस समय के नए और अनजाने रास्ते पर कदम रखा। उनकी पहली फिल्म अंग्रेज सांस्कृतिक तौर पर एक खास मुकाम बनी और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही, जिसने पंजाबी इंडस्ट्री में नई तरह की कहानियों का रास्ता खोल दिया। ऐसे में उनके पति रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया और पत्नी को पंजाबी इंडस्ट्री की क्वीन कहा।

लगातार सफल फिल्मों की लिस्ट में क़िस्मत, लव पंजाब, लहोरिये, क़िस्मत 2, सौकन सौकने, जिंद माहि, और इस साल की दो ब्लॉकबस्टर सौकन सौकने 2 और सरबाला जी शामिल हैं। मेहता ने न सिर्फ कई हिट फिल्में दी हैं, बल्कि आज वो पंजाबी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री भी हैं। वो उन चंद महिला कलाकारों में से एक हैं जो रीजनल इंडस्ट्री में क्रिटिक्स की तारीफ़ और बड़ी कमाई दोनों में बराबर सफलता हासिल कर रही हैं।

लेकिन मेहता का असर सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं है। 2021 में, अपने पति और क्रिएटिव पार्टनर रवि दुबे के साथ उन्होंने ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की और पर्दे के पीछे भी बड़ा बदलाव लाया। वो पहली एक्ट्रेस बनीं, जिन्होंने पंजाबी टेलीविजन के लिए कंटेंट प्रोड्यूस किया। उनका शो उड़ारियां तीन साल से ज्यादा चला और कलर्स टीवी के सबसे लंबे चलने वाले शोज़ में शामिल हो गया। इस कदम ने न सिर्फ पंजाबी कहानियों को पूरे देश के सामने लाया, बल्कि रीजनल टीवी मार्केट में सैकड़ों लोगों के लिए लगातार काम के मौके भी बनाए, जो इससे पहले किसी मेनस्ट्रीम एक्टर ने नहीं किया था।

आज, ड्रीमीयाटा के बैनर तले, सरगुन और रवि ने अपने विज़न को आगे बढ़ाते हुए ड्रीमीयाटा म्यूज़िक और ड्रीमीयाटा ड्रामा की शुरुआत की है, दो नए सेक्शन जो रीजनल और फैमिली-फर्स्ट एंटरटेनमेंट कंटेंट पर फोकस करते हैं। इन कामों के ज़रिए ये जोड़ी सिर्फ कंटेंट ही नहीं बना रही, बल्कि उसी इंडस्ट्री को लौटाकर भी दे रही है जिसने सरगुन को स्टार बनाया — इंफ्रास्ट्रक्चर, नौकरियां और पंजाबी क्रिएटिव जगत के लिए नई रफ़्तार बनाकर। सरबाला जी की मज़बूत थिएट्रिकल रन जारी है और सौकन सौकने 2 साल की सबसे बड़ी पंजाबी हिट बन चुकी है। ऐसे में सरगुन मेहता सिर्फ एक शानदार अदाकारा ही नहीं, बल्कि वो पावरहाउस हैं जिन्होंने पंजाबी एंटरटेनमेंट को हमेशा के लिए बदल दिया है।