बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान कोरोना लॉकडाउन में अपनी फ़ैमिली के साथ समय बिता रही हैं । अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली सारा अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने कुछ फ़ोटोज शेयर किए हैं । इस फ़ोटोज में सारा अली खान का बिकिनी लुक से ज्यादा उनका कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है ।

बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में एंजॉय करती सारा अली खान
शेयर की गई फ़ोटो में सारा पिंक कलर की बिकिनी में स्वैग के साथ स्विमिंग पूल में लेटी हुईं हैं । काला चश्मा लगाकर किताब पढ़ती हुई सारा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “गुलाब इन गुलाबी ऑन गुलाबो” । सारा के इस अंदाज को उनके फ़ैंस बहुत पसंद कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : निऑन कलर की टू-पीस बिकिनी में सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम संग की पूल मस्ती
वर्कफ़्रंट की बात करें तो, सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ आगामी फ़िल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगी । कोरोना लॉकडाउन के कारण इस फ़िल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है । और अब कहा जा रहा है कि यह फ़िल्म अगले साल न्यू ईयर के दौरान रिलीज हो सकती है । हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस बारें में कोई ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है । इसके अलावा सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ आनंद एल राय की फ़िल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी ।
















